शैव ग्राम में आर्थिक दासता और आजीविका के भय से स्थायी मुक्ति !

साधकों के लिये जीवन निर्वाह की सारी सुविधायें संस्थान द्वारा फ्री दी जायेगी !

शैव ग्राम में जब कोई स्वयंसेवक पूर्ण समर्पण के साथ इस सामूहिक जीवन शैली का हिस्सा बन कर भगवान शिव की साधना करता है, तो उसके लिये व्यक्तिगत जीवन के सभी भौतिक और आर्थिक उत्तरदायित्व संस्था द्वारा पूरी तरह से निःशुल्क हो जाते हैं।

इस ईश्वरीय कार्य में शैव साधकों को निम्नलिखित सुविधायें उपलब्ध करवाई जायेंगी :

आवास की चिंता से पूर्ण मुक्ति: शैव ग्राम में रहने वाले सभी साधकों को प्राकृतिक और पर्यावरण-अनुकूल प्राकृतिक आवास प्रदान किये जाएंगे। यहाँ न हर महीने घर का कोई किराया, न ही जीवन भर का लोन चुकाने का तनाव। जीवन निर्वाह के सभी आवश्यक संसाधन सामूहिक सहकारिता व्यवस्था से संचालित होंगे।

शुद्ध अन्न और पूर्ण पोषण की गारेंटी: बाज़ार की मिलावट और महंगाई से दूर, शैव ग्राम की अपनी सामूहिक जैविक कृषि और गोशालाओं से उत्पन्न शुद्ध, सात्विक भोजन हर साधक को निःशुल्क उपलब्ध करवाया जायेगा।

सर्वोच्च शिक्षा (प्रज्ञा बोध): यहाँ साधकों को बाज़ारू शिक्षा नहीं, बल्कि ‘प्रज्ञा बोध साधना’ के अंतर्गत ऐसी शिक्षा दी जाएगी जो उन्हें स्वतंत्र विचारक बनाएगी। प्रकृति अध्ययन, संवाद विज्ञान, और प्राचीन राज्य व्यवस्थाओं का ज्ञान देकर उनके भविष्य को पूरी तरह से सुरक्षित किया जाएगा। शिक्षा पर होने वाला लाखों का खर्च अब शून्य होगा।

संपूर्ण चिकित्सा सुरक्षा: आधुनिक चिकित्सा के भारी-भरकम बिलों के बजाय, शैव ग्राम पारंपरिक आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और औषधीय वृक्षों के उपयोग से अपने हर साधक के स्वास्थ्य की शत-प्रतिशत जिम्मेदारी लेगा।

सामाजिक और पारिवारिक सुरक्षा: बच्चों के जन्म से लेकर, उत्सवों, विवाह और वृद्धावस्था तक की सभी जरूरतें व्यक्ति की नहीं, बल्कि ‘शैव ग्राम’ रूपी विशाल साधक परिवार की जिम्मेदारी होंगी।

स्वतंत्रता का उद्देश्य: आजीविका नहीं, ईश्वरीय कार्य साधना है

शैव ग्राम का यह मॉडल कोई ‘मुफ्तखोरी’ की योजना नहीं है, बल्कि यह मानव चेतना को भौतिक बंधनों से मुक्त करके उसे वैज्ञानिक तरीके से विकसित करके लोक कल्याण के कार्य में लगाना है।

जब एक साधक को यह पता होगा कि उसके बच्चों का भविष्य, उसका स्वास्थ्य, उसके कपड़े और उसका मकान की जिम्मेदारी पूरी तरह से आजीवन सुरक्षित है, तब वह धन कमाने की अंधी दौड़ को छोड़ कर ईश्वरीय लोक कल्याण का सहयोगी बनेगा।

जिससे उसकी ईश्वरीय ऊर्जा से नव राष्ट्र का निर्माण होगा और भारत अपने सनातन ज्ञान और ईश्वरीय साधना के दम पाव पुन: विश्व गुरु बनेगा !!

विशेष सूचना :-

यदि आप भी इस लोक कल्याण के महाभियान में जुड़ना चाहते हैं तो आप संस्था से डिजिटल फार्म लेकर अवश्य भर दीजिये ! कोई असुविधा होने पर संस्थान के जन संपर्क प्रभारी श्री शिवम् शुक्ला जिनका संपर्क नम्बर – 63933 30597 उनसे वार्ता कर सकते हैं ! कार्यालय में संपर्क कीजिये या या कमेन्ट में अपना नाम व नम्बर दीजिये जिससे हम आपसे संपर्क कर सकें !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2459

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *