शैव ग्राम की काल चक्र दीक्षा क्या है

शैव ग्राम की काल चक्र दीक्षा समय, ब्रह्मांड और चेतना के शाश्वत प्रवाह के साथ व्यक्ति के आंतरिक जीवन को जोड़ने का एक गहन आध्यात्मिक और अनुष्ठानिक मार्ग है ! जहां कालचक्र दीक्षा जीव के दार्शनिक और मानसिक ढांचे को शुद्ध शैव और शाक्त परंपरा के अनुरूप ढाला गया है।

इस पूरी प्रक्रिया का मूल उद्देश्य बाहरी ब्रह्मांड और मानव शरीर के सूक्ष्म तंत्र के बीच सामंजस्य बैठाकर साधक को अज्ञानता और संसारी बंधनों से मुक्त करना है। महाकाल और शक्ति के समन्वय पर आधारित यह दीक्षा आधुनिक युग की भागदौड़ से थके हुए मन को उसकी मूल प्रकृति और मिट्टी की जड़ों से जोड़ने का काम करती है।

इसे प्राप्त करने के लिए किसी भी व्यक्ति को पहले शैव ग्राम के प्राकृतिक और अनुशासित वातावरण में प्रवेश करना होता है जहां वह मौन, प्राकृतिक खान-पान और ध्यान के माध्यम से अपने शरीर और मन का शुद्धिकरण करता है।

इस साधना के दौरान साधक मिट्टी, फूलों और प्राकृतिक रंगों से शिव मंडला का निर्माण करते हैं और इसके अंतिम चरण में प्रकृति, चेतना और मानवता के कल्याण का संकल्प लेते हैं। इस दीक्षा को वह सभी जिज्ञासु और साधक प्राप्त कर सकते हैं जो भौतिक उपभोग की अंधी दौड़ से बाहर निकलकर शून्य-बजट प्राकृतिक जीवनशैली, सनातन मूल्यों और आंतरिक शांति के मार्ग पर चलना चाहते हैं।

इसके लिए आयु, जाति या देश का कोई बंधन नहीं होता बल्कि केवल एक ऐसी जाग्रत और संवेदनशील चेतना की आवश्यकता होती है जो प्रकृति के नियमों का सम्मान करे और स्व में स्थिर होने की गहरी आकांक्षा रखती हो।

इस दीक्षा के दौरान सबसे पहले शरीर और मन के शुद्धिकरण के लिए प्राकृतिक उपवास और आहार का अभ्यास कराया जाता है, जिसमें ताजे ग्रीन जूस, मौसमी फल और सात्विक प्राकृतिक भोजन को शामिल किया जाता है !

ताकि शरीर की ऊर्जा हल्की और संवेदनशील बने। इसके साथ ही डिजिटल युग के तनाव और बाहरी शोर से मानसिक शांति पाने के लिए मौन और अंतर्यात्रा का अभ्यास कराया जाता है जो साधक को अपने भीतर उतरने में मदद करता है।

ध्यान और योग के स्तर पर पतंजलि योगसूत्र, शिव सूत्र और विज्ञान भैरव तंत्र के सूत्रों के आधार पर श्वास-प्रश्वास और प्राणों की गति को साधने के सूक्ष्म प्रयोग सिखाए जाते हैं जिससे आंतरिक समय के चक्र को समझा जा सके।

सृजनात्मक और प्रकृति-केंद्रित साधना के रूप में साधक मिलकर प्राकृतिक रंगों, फूलों और मिट्टी से भव्य शिव मंडला का निर्माण करते हैं और अंत में संसार की नश्वरता को स्वीकार करते हुए उसे प्रकृति को ही समर्पित कर देते हैं।

दीक्षा के अंतिम चरणों में साधक कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण और गहरे संकल्प लेते हैं कि अपने जीवन में शून्य-बजट प्राकृतिक जीवनशैली और प्राकृतिक कृषि अपनाने का संकल्प, पृथ्वी पर पेड़ों और जंगलों के संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प, तथा अपने परिवार और समाज में करुणा, सहअस्तित्व और वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को जीवंत रखने का संकल्प। यह पूरा अनुष्ठान मनुष्य को केवल एक आध्यात्मिक साधक ही नहीं बल्कि धरती का एक सजग और उत्तरदायी प्रहरी बनाता है !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2718

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *