करोना काल में भारतीय युवाओं के विश्व विजेता बनने हेतु स्वर्णिम अवसर : Yogesh Mishra

कभी युवा विश्व विजेता बनने के लिए तलवार लेकर पूरी दुनिया में निकला करता था ! बाद में बारूद की खोज हुई तो वह बंदूक और तोपें लेकर निकलने लगा ! किंतु आज दौर बदल चुका है ! अब तकनीकी का यह युग है ! और तकनीकी के क्षेत्र में भारत का युवा पूरे विश्व में सबसे अधिक योग्य है !

विश्व के सभी तकनीकी औद्योगिक घराने विश्व के प्रतिस्पर्धा में भारतीय युवाओं के बौद्धिक क्षमता पर ही टिके हुए हैं ! यह भारत का सौभाग्य है ! बस आवश्यकता है ! उस युवा को पर्याप्त अवसर प्रदान करने की और वह अवसर करोना काल ने हमें दिया है !

जब इस कोरोना वायरस में पूरी दुनिया बेरोजगारी से जूझ रही है ! तब भारतीय युवाओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से विश्व विजेता बनने का एक स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ है ! कृत्रिम बुद्धिमत्ता और हैकिंग आने वाले विश्व का आधार होगा !

जिस देश के युवा इस क्षेत्र में जितना अधिक पारंगत होंगे ! वह देश आने वाले युग में विश्व का उतना बड़ा स्वामी होगा !

इसलिए वर्तमान समय में घर में रहते हुए भी भारत के युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता और हैकिंग के क्षेत्र में पर्याप्त अनुसंधान करते रहना चाहिए ! इसके लिए किसी बहुत अधिक अतिरिक्त व्यय की कोई आवश्यकता नहीं है ! लेकिन इसमें पारंगत होने के बाद पूरी दुनिया उस युवा के मुट्ठी में होगी ! वह दुनिया में वह सब कुछ कर सकेगा जो वह चाहत है ! यही भविष्य के भारत के विश्व गुरु बनने का मूल सूत्र होगा !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *