शैव ग्राम: पृथ्वी पर जाग्रत स्वर्ग

शैव जीवन दर्शन केवल एक बौद्धिक फितूर नहीं है, यह स्वयं की चेतना को प्रकृति (शक्ति) और परम-शिव के सानिध्य में जीवंत करने की प्रक्रिया है। इसी गहन दर्शन का साक्षात् और भौतिक स्वरूप ‘शैव ग्राम’ है, जो वास्तव में शैवों के लिये पृथ्वी पर एक जाग्रत स्वर्ग है।

शैव परंपरा में प्रकृति कोई जड़ वस्तु नहीं है, बल्कि वह साक्षात् विमर्श ‘शक्ति’ है। शिव और शक्ति का यही अद्वैत मिलन शैव ग्राम के कण-कण में व्याप्त है। यहाँ के शांत, कोलाहल-मुक्त और शुद्ध प्राकृतिक परिवेश में, वृक्षों की छांव, बहती हवा और माटी की सोंधी गंध में, एक दिव्य ऊर्जा का वास है।

जब कोई साधक इस निर्मल प्रकृति के सानिध्य में बैठकर अपनी श्वासों को आयाम है, तो उसे गहराई से यह अहसास होता है कि वह इस विशाल ब्रह्मांड से अलग नहीं है। प्रकृति और ईश्वरीय ऊर्जा उसके साथ है !

यहाँ की गई ध्यान, साधना व्यक्ति के भीतर जमे हुए अहंकार, भय और सांसारिक ताप को भस्म कर देती है। शैव दर्शन हमें सिखाता है कि ‘शिव’ का अर्थ ही परम कल्याण और परम शांति है। जब गुरुदेव श्री योगेश कुमार मिश्र की कृपा और सानिध्य में प्रकृति के स्पर्श के साथ शिवत्व जागृत होता है, तब मन की सारी मलिनता स्वतः धुल जाती है और परम आनंद का ईश्वरीय स्रोत फूट पड़ता है।

शैव ग्राम यह प्रमाणित करता है कि स्वर्ग मृत्यु के बाद बादलों के पार मिलने वाली कोई काल्पनिक दुनिया नहीं है। बल्कि जब आप प्रकृति की गोद में बैठकर अपनी आत्मा को ‘शिव-मय’ कर देते हैं, तो यही जीवन, यही धरती और यही वर्तमान पल ‘जाग्रत स्वर्ग’ बन जाता है। शैव ग्राम इसी जीवंत स्वर्ग को अनुभूत करने की एक पवित्र तपोभूमि है।

यदि आप भी गुरुदेव श्री योगेश कुमार मिश्र जी के सानिध्य में शैव ग्राम में अपनी संस्कार चिकित्सा की साधना करना चाहते हैं ! तो अभी से अपना स्थान अर्थात नवम्बर से मार्च के मध्य का स्लॉट बुक करावा लीजिये ! जिसका विशेष फार्म संस्थान से उपलब्ध करवाया जा रहा है !

साधना के लिये आप संस्था से डिजिटल फार्म लेकर अवश्य भर दीजिये ! कोई असुविधा होने पर संस्थान के जन संपर्क प्रभारी श्री शिवम् शुक्ला जिनका संपर्क नम्बर – 63933 30597 उनसे वार्ता कर सकते हैं ! कार्यालय में संपर्क कीजिये या या कमेन्ट में अपना नाम व नम्बर दीजिये जिससे हम आपसे संपर्क कर सकें !!

सचिव

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2488

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *