तैयार रहिये अब विश्व सत्ता के साइबर अटैक के लिये : Yogesh Mishra

 पूरी दुनिया में इंटरनेट का अंतरजाल बिछा दिये जाने के बाद आज हमारे आपके जीवन की सारी सूचना इसी इंटरनेट पर उपलब्ध है ! हम क्या खाते हैं, कौन सी दवा लेते हैं, कहां-कहां यात्रा करते हैं, हमारे बैंक में कब-कहां से कितना पैसा आता है, वह पैसा हमने कहां-कहां इन्वेस्ट कर रखा है, हमारे कौन-कौन रिश्तेदार हैं, कौन-कौन शुभचिंतक हैं, हमारा पारिवारिक डॉक्टर कौन है, स्थाई अधिवक्ता कौन है आदि आदि हजारों तरह की हमारी सूचनायें आज इसी इंटरनेट पर मौजूद हैं !

 अब आप विचार कीजिये कि यदि विश्व में कोई इतना बड़ा साइबर अटैक हो जाये कि हमारी समस्त सूचनायें ही उस एजेंसी के पास चली जाये जो हमारे खिलाफ बड़े-बड़े षड्यंत्र रचती है ! तो कैसा रहेगा !

 अभी आपने सुना होगा कि यूरोप के कई देशों पर साइबर अटैक करके उनके कंप्यूटर का पूरा का पूरा डाटा ही डिलीट कर दिया गया और उस डाटा को वापस देने के लिये “बिटकॉइन” में बहुत बड़ा पेमेंट मांगा गया ! जिसे लोगों ने दिया ! लेकिन इस तरह के साइबर अटैक करने वालों के खिलाफ पूरी दुनिया में कहीं कोई कार्रवाई नहीं हुई और ताज्जुब की बात यह है कि इस बिटकॉइन को चलाने वाली संस्था के ऊपर भी साइबर अटैक हुआ और 55 लाख करोड़ रुपये की रकम इस साइबर अटैक में बिटकॉइन की कम्पनी को गमाना पड़ा !

 अब आप सोच रहे होंगे कि यह सब सूचनयें मैं आपको क्यों दे रहा हूं ! क्योंकि अब हम वित्तीय रूप से पूरी तरह से डिस्टलाइज हो चुके हैं ! अब हमारे मेहनत का पैसा बैंकों के पास नहीं बल्कि बैंकों के कंप्यूटर में डिजिटल फॉरम में रखा हुआ है ! चाहे वह पैसा हमने शेयर बाजार में लगाया हो, बीमा पॉलिसी में लगाया हो या किसी तरह के किसी भी अन्य वित्तीय लेन देन की संस्था ने लगाया हो ! आज हमारा सारा का सारा पैसा डिजिटल फोम में ही कन्वर्ट हो चुका है !

 अब सोचिये कि यदि इस दुनिया पर कोई ऐसा साइबर अटैक हो जाये कि हमने आज तक जहां-जहां जो जो अपने मेहनत का पैसा लगा रखा है, वह सारा का सारा पैसा और हमारे जीवन से जुड़ी हुई सभी आवश्यक सूचनायें अचानक डिजिटल दुनिया से गायब हो जायें तो हम क्या करेंगे !

 क्योंकि इसी की तैयारी आज विश्व सत्ता के लोग पूरी शिद्दत से कर रहे हैं ! अब बहुत जल्द ही हमारी मेहनत का पैसा जो डिजिटल फॉर्म में इंटरनेट की दुनिया में रखा है वह गायब हो सकता है और जिससे बड़े-बड़े करोड़पति भी तब भिखारी बन जायेंगे !

 क्योंकि अब विश्व सत्ता के इस तरह के संभावित साइबर अटैक से बचने की मशक्कत शुरू हो गई है क्योंकि इस पर “वर्ल्ड इकनोमिक फोरम” के फाउंडर “कलस सचवाब” ने पूरी दुनिया में साइबर अटैक को रोके जाने के लिये विधिवत प्रशिक्षण देना आरंभ कर दिया है !

 उनका कहना है कि यह फाइनेंसियल साइबर अटैक इतना भयानक होगा कि विश्व का कोई भी व्यक्ति इस आक्रमण से बचेगा नहीं ! हर व्यक्ति को अपनी संपन्नता का एक बड़ा अंश खोना ही पड़ेगा ! इसलिये 9 जुलाई 2021 को पूरी दुनिया को एक आन लाईन विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है ! कि हम इस साइबर अटैक में अपने संपत्ति की रक्षा कैसे करें !

 इसका मतलब विश्व सत्ता के नुमाइंदों द्वारा इस दुनिया में फाइनैंशल क्राइसिस लाने के लिये एक बहुत बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है और इस फाइनैंशल क्राइसिस के बाद पूरी दुनिया में एक साथ जनसंख्या नियंत्रण के लिये बड़ी भुखमरी का दौर शुरू किया जायेगा ! यदि इससे भी कोई बच जायेगा तो वह तृतीय विश्व युद्ध के चपेट में होगा क्योंकि वह भी निकट भविष्य में ही प्रायोजित किया गया है !

 अब देखना यह है कि ईश्वरीय शक्तियां कहां तक हमारी रक्षा करती हैं या हमें हमारे हाल पर छोड़ कर वह दूर बैठकर तमाशा देखेंगी ! जैसे कि हमने साधना को त्याग कर ईश्वर को अब अपने ह्रदय से दूर मंदिरों में बिठा दिया है !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *