माया भ्रम नहीं अनुभूति का विषय है : Yogesh Mishra

किसी भी तथ्य या पदार्थ पर हर व्यक्ति की प्रतिक्रिया उसके संस्कार और बुद्धि के अनुसार अलग-अलग होती है ! अनुभूति के क्षेत्र में इस अलग-अलग प्रतिक्रिया को अलग-अलग अनुभूति भी कहा जाता है !

अर्थात कहने का तात्पर्य यह है कि किसी भी तथ्य या प्रकाश पदार्थ के विषय में जब अलग-अलग व्यक्तियों की अनुभूतियां अलग-अलग होती हैं, तो वह अनुभूति आवश्यक नहीं है कि सत्य हो या असत्य हो ! सत्य और असत्य से परे अनुभूति गत ज्ञान ही माया है !

इसको विस्तार से समझने के लिए किसी विषय पर एक व्यक्ति ने सत्य से अलग तरह की अनुभूति की और दूसरे व्यक्ति ने भी सत्य से अलग तरह की अनुभूति की, तो उस तथ्य या पदार्थ के संदर्भ में दोनों की अनुभूतियां अलग अलग है ! जबकि उसका सत्य अलग है !

जैसे कि अंधकार में पड़ी हुई सामान्य लकड़ी कोई व्यक्ति सर्प समझ रहा है और दूसरा व्यक्ति रस्सी समझ रहा है ! दोनों की ही अनुभूतियां अलग-अलग हैं, किंतु सत्य इन दोनों की अनुभूति से अलग सामान्य लकड़ी है !

इसी तरह अध्यात्मिक के जगत में हर व्यक्ति ईश्वरीय ऊर्जा की अनुभूति अपने बुद्धि, संस्कार और आदतों के अनुरूप करता है ! इसलिए यह बिल्कुल आवश्यक नहीं है कि एक व्यक्ति ने ईश्वरी उर्जा के संदर्भ में जिस तरह की अनुभूति की हो दूसरा व्यक्ति भी उसी तरह की ही अनुभूति करे या फिर दोनों व्यक्तियों में से किसी एक ने सत्य की अनुभूति कर ली हो !

 बहुत संभावना है कि ईश्वरी ऊर्जा के संदर्भ में हजारों व्यक्तियों की हजारों अनुभूतियों के बाद भी सत्य अलग ही हो !

 इसीलिए सत्य से परे अनुभूतियों को ही माया का प्रभाव कहा गया है ! यह अनुभूतियां न तो कभी सत्य हो सकती हैं और न ही इन्हें असत्य कहा जा सकता है ! इसलिये माया सत्य नहीं बल्कि अनुभूतियों का संग्रह है !

अतः माया को भ्रम, सत्य, असत्य से मत जोड़िये ! बल्कि माया विशुद्ध रूप से अनुभूत का विषय है !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

आन लाईन गुरुकुल के पाठ्यक्रम के लिये निम्न लिंक क्लिक कीजिये !

http://gurukul.sanatangyanpeeth.com/

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *