जीवन में सफलता के प्रथम सूत्र : Yogesh Mishra

जीवन की सफलता का कोई निश्चित मानक नहीं है ! आपका व्यवहार, आपकी शिक्षा, आपका रंग, रूप, स्वभाव आदि यह सब आपके सहायक हैं !

 इनमें से कोई भी चीज हर व्यक्ति को सफल बना सकती हैं ! यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता है !

हर व्यक्ति के कार्य करने की प्रवृत्ति और उसके स्वभाव का तालमेल व्यक्ति के सफल होने में बहुत सहायक हो सकता है !

जैसे कि कोई व्यक्ति कठोर प्रवृत्ति का है, तो वह पुलिस प्रशासन या मिलिट्री की सेवा के लिए उचित है ! लेकिन कोई व्यक्ति मृदुल स्वभाव का है और सेवा करने की इच्छा वाला व्यक्ति है, तो वह पुलिस प्रशासन या मिलिट्री की सेवा के लिए बिल्कुल उचित नहीं है !

बल्कि उसके लिए सबसे बढ़िया किसी अस्पताल में सेवा देना या किसी धार्मिक संस्थान में व्यवस्था देखने का कार्य उचित रहेगा !  जिसमें वह व्यक्ति आसानी से सफल हो सकता है

फिर भी दो ऐसे मूलभूत सिद्धांत हैं जो व्यक्ति को सफल होने में उसके बहुत बड़े सहायक हो सकते हैं ! पहला आप में अपने परिवार और परिचितों को लेकर कितना धैर्य है और दूसरा आपके आसपास कितने सफल लोग सदैव रहते हैं !

यह दो वह मानक हैं जो व्यक्ति को जीवन में सफल बनाते हैं और जो व्यक्ति इन दोनों मानकों में फेल हो जाता है ! उसे इस धरती पर कोई भी सफल नहीं बना सकता है !

 इसलिए व्यक्ति को इन दो विषयों को प्रथम प्राथमिकता पर ध्यान देना चाहिए ! शेष सारी चीजें जो आपको सफल बनाती हैं, वह सब कुछ आपकी सहायक हैं ! अगर आप यह दोनों मानकों को सफलतापूर्वक पूरा कर रहे हैं, तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

सनातन शैव ग्राम के नये यूट्यूब चेनल पर सस्क्राइब कर और नये वीडियो देखिये

https://www.youtube.com/channel/UClcLw8iz5AxN9RyI26x9GcQ

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2491

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *