( अंधभक्त इसे न पढ़ें )
भारतीयों को गुमराह करने के लिये इन्दिरा गांधी और नेहरू को पानी पी पी कर कोसने वाले अंधभक्त और 10 सालों से फर्जी आंकडे के सहारे विकास का दम भरने वाले नेताओं की वजह से आज भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के 29.14 लाख करोड़ डूब गये ! सेंसेक्स एक ही दिन के समय 6200 अंक तक लुढ़क गया !
यह गिरावट पिछले 4 साल की सबसे बड़ी गिरावट थी । इसमें सेंसेक्स 5% और निफ्टी 6% से ज्यादा गिरे ।
अब यह विचार का प्रश्न है कि ऐसा हुआ क्यों ?
जबाव यह है कि पिछले 10 सालों से जो फर्जी विकास के आकंडे देकर समाज को जो अन्ध भक्तों ने गुमराह किया था, कल उसकी सत्यता राष्ट्र के सामने आ गयी है !
सत्ता के नशे में अहंकार में डूबे हुये, मिडिया को नियंत्रित करके अन्ध भक्तों की टोली बना कर, ( जो राष्ट्र भक्त कत्तई नहीं हैं ), ऐसे विवेकहीन लोगों के माध्यम से देश में हिंदुत्व का फर्जी नारा लगाने वाले आज भगवान राम के घर अयोध्या से भी अपने को नहीं जीता पाये !
जीतते भी कैसे उनका पूरा ध्यान तो हिंदुत्व की राजनीती के नाम पर “राम के सम्मान” को भी बेच खाने का था ! तभी तो राम को लाने वाले गौ मांस का चंदा भी बिना किसी संकोच के डकार गये और मात्र चंदा लेने के लिये जबरजस्ती पूरे देश को वेक्सींन लगवाने वाले आज हो रही रोज सैकड़ों लोगों की मौत की जिम्मेदारी भी लेने को तैय्यार नहीं हैं !
इन अन्ध भक्त हिन्दूओं के लिये तो शंकराचार्य का सम्मान भी फर्जी है ! ब्राह्मणों का सम्मान भी फर्जी है ! गौ रक्षक गुण्डे हैं ! सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधिपति भी 64 साल की उम्र में बलात्कार का प्रयासी है !
देश के प्रत्येक नागरिक टैक्स चोर और बेईमान है ! इन अंधभक्तों का तो यह भी आरोप है कि देश के नागरिक फर्जी नोटों से आतंकवाद को बढ़ावा देते थे ! जिस वजह से नोट बंदी करनी पड़ी ! किसान खालिस्तानी है ! बगैरह बगैरह !
किन्तु यह अंधभक्त अपने अहंकार में यह बतलाना भूल जाते हैं कि धर्मान्तरण और घोटाले सबसे अधिक इन्हीं के कार्यकाल में हुये हैं ! समलैंगिकता और रखैलों को सामाजिक मान्यता जैसे समाज विरोधी परंपरा को विधिक स्वीकृति इन्हीं के समय मिली है !
रोहंगियों और बांग्लादेशियों को प्रधानमंत्री आवास का आबंटन, नगर निगम में नौकरी, राशन का अनाज, आधार कार्ड, और वोटर कार्ड देकर भारतियों के सामान नागरिक अधिकार मानवता के नाम पर अपने वोट बैंक बढ़ाने का कार्य इन्हीं अन्ध भक्तों की देन है !
कुल कहने का तात्पर्य यह है कि आज बीजेपी को जो सरकार बनाने के लाले पड़े हैं, वह इनके अहंकार और राजनीतिक अदूरदर्शिता का ही परिणाम है !
और बीजेपी अगर इसमें सुधार नहीं करती है तो हिन्दू महासभा की तरह बीजेपी का भी इस हिन्दू बाहुल्य राष्ट्र से नामोनिशान मिट जायेगा ! अत: इन्हें अपनी कार्यशैली पर पुन: विचार करना चाहिये !!
योगेश कुमार मिश्र
संस्थापक
सनातन ज्ञान पीठ
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान
कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये
मोबाईल : 9453092553
