आत्म कल्याण कैसे करें : Yogesh Mishra

मनुष्य के जीवन में सभी संघर्ष इसलिए होते हैं कि मनुष्य अपने प्रवृत्ति की प्रवाह के आवेग में, प्रकृति के प्रवाह को समझने में असमर्थ हो जाता है ! इसी कारण मनुष्य किसी और से नहीं बल्कि अपने प्रवृत्ति के प्रवाह के आवेग के कारण प्रकृति की इच्छा के विरुद्ध कार्य करके अपने लिये संघर्ष को पैदा कर लेता है ! जिससे तनाव या अवसाद पैदा होता है !

तनाव या अवसाद वास्तव में कोई रोग नहीं है, बल्कि विपरीत परिस्थिति या ग्रह स्थिति के कारण व्यक्ति जैसा सोचता है, वैसा जब उसके जीवन नहीं घटता है, तो व्यक्ति तनाव या अवसाद की स्थिती में चला जाता है !

 और व्यक्ति दवा के माध्यम से अपने तनाव और अवसाद को कम करने का जो प्रयास करता है, उससे उस व्यक्ति की स्थिति और खराब होती चली जाती है और कुछ समय बाद दवा भी व्यक्ति को लाभ नहीं पहुंचा पाती है ! बहुत से लोग तो इस स्थिति में जीवन भर के लिए मानसिक विकलांग हो जाते हैं !

 जबकि तनाव या अवसाद का मूल कारण व्यक्ति की जीवनी ऊर्जा का अधोगामी हो जाना है ! यदि कोई ऐसी विधा व्यक्ति अपने जीवन में अपना लेता है, जिससे व्यक्ति की जीवनी ऊर्जा पुनः उर्ध्वगामी हो जाये तो व्यक्ति तनाव या अवसाद से मुक्त हो सकता है !

 इसी संदर्भ में सनातन ज्ञान पीठ में व्यक्ति को तनाव और अवसाद से मुक्त करते हुये, जीवनी ऊर्जा को पुनः उर्ध्वगामी करने के लिए एक विशेष अति प्राचीन व प्रमाणिक योग पद्धति के प्रशिक्षण देने का कार्य आरंभ किया है !

 यह योग पद्धति अत्यंत प्राचीन एवं सर्व स्वीकार्य रही है ! भगवान शिव की कृपा से मनुष्य के कल्याण के लिए इस योग पद्धति का रहस्य उद्घाटन हुआ था ! जिसे आदि गुरु शंकराचार्य ने “ब्रह्मास्मि क्रिया योग” के नाम से जगत को परिचित करवाया था !

ब्रह्मास्मि क्रिया योग इसी प्रकृति और पुरुष के कार्य कारण के संबंध को स्पष्ट करने की विद्या है !

जो व्यक्ति ब्रह्मास्मि क्रिया योग पद्धति को जान लेता है और अपने जीवन का प्रवाह का प्रकृति की ऊर्जा के साथ सामंजस्य स्थापित कर लेता है, तो उस व्यक्ति के जीवन का संघर्ष समाप्त हो जाता है और प्रकृति उस व्यक्ति की सहयोगी बन जाती है !

इसलिए अपने जीवन की अनेकों समस्याओं के समाधान के लिए हमें ब्रह्मास्मि क्रिया योग के विज्ञान को जानकर अपने जीवन को समस्याओं से मुक्त कर लेना चाहिए !

यह भगवान शिव द्वारा बतलाया गया अत्यंत गुप्त साधना विज्ञान है !

सनातन ज्ञान पीठ द्वारा ब्रह्मास्मि क्रिया योग का एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है ! जिसका सञ्चालन स्वयं योगेश कुमार मिश्र जी करेंगे !

जो साथी प्रकृति के प्रवाह के गुण रहस्य को जानना चाहते हैं और अपने जीवन को संघर्ष से मुक्त करना चाहते हैं उन्हें इस विशेष प्रशिक्षण सत्र में अवश्य भागीदारी करना चाहिए और अधिक जानकारी के लिए आप कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं !

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

सनातन शैव ग्राम के नये यूट्यूब चेनल पर सस्क्राइब कर और नये वीडियो देखिये

https://www.youtube.com/channel/UClcLw8iz5AxN9RyI26x9GcQ

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2491

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *