प्राय: लोग पूछते हैं कि शिव मार्तण्ड साधना विज्ञान क्या है ?
शिव मार्तण्ड साधना विज्ञान स्वयं भगवान शिव द्वारा बतलाई गयी एक प्रभावशाली क्रियात्मक साधना पध्यति है !
इससे व्यक्ति अपने पूर्व जन्म के प्रारब्ध दोषों के कारण उत्पन्न बार-बार विभिन्न प्रकार की असफलताओं को रोक कर, भगवान शिव की कृपा से इस संसार में सांसारिक सफलता प्राप्त कर लेता है तथा वह अपने को पूरी तरह से स्वस्थ रखते हुये, इस संसार में अपने जीवन में धन, यश, ज्ञान, संतान, सांसारिक भोग आदि प्राप्त करता है !
इस तरह व्यक्ति को संसार में सफलता के साथ साथ, आध्यात्मिक सफलता भी प्राप्त होती है ! इसके लिये प्रत्येक व्यक्ति को अपने पूर्व जन्मों के प्रारब्ध दोषों से मुक्ति के लिये शिव मार्तण्ड साधना विज्ञान को अवश्य जानना चाहिए !
इसमें अन्य वैष्णव उपासना पध्यति की तरह अन्य किसी भी कर्मकाण्डीय औपचारिकता की आवश्यकता नहीं है !
यह साधना सभी के लिए भगवान शिव द्वारा दिये गये ज्ञान के आधार पर सहज और सर्व स्वीकार्य है ! इस साधना को दैत्य, दानव, देवता, सुर, असुर, यक्ष, किन्नर आदि सभी ने की है ! यहाँ तक कि स्वयं भगवान राम तथा पाण्डव आदि सभी ने इस साधना को किया है !
साथ ही साथ यह साधना आर्थिक रूप से भी बहुत सस्ती साधना है ! क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार के आडम्बर हेतु अनावश्यक किसी भी महँगी कर्मकाण्डीय सामग्री की आवश्यकता नहीं है !
यह साधना पद्धति अत्यंत प्रभावशाली है तथा यह व्यक्ति को पूर्व जन्म के कर्मफल से उत्पन्न ग्रह दोषों से मुक्त करती है !
इस साधना विज्ञान का विशेष सत्र सनातन ज्ञान पीठ के संस्थापक श्री योगेश कुमार मिश्र स्वयं लेंगे एवं इस साधना से संबंधित प्रयोगात्मक अभ्यास भी कराएंगे !
जो भी साथी शिव मार्तण्ड साधना के प्रशिक्षण सत्र में प्रवेश लेना चाहते हैं वह यथाशीघ्र कार्यालय में संपर्क करें !
सचिव
सनातन ज्ञान पीठ
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान
कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये
मोबाईल : 9453092553
और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये
www.sanatangyanpeeth.in
