हम अपने भविष्य के निर्माण में पुनः गलती न करें, इसलिए हमारे पूर्वज इतिहास लिखा करते थे !
और हमारे गौरवशाली इतिहास ने हमें यह बतलाया है कि भारत हमारे पूर्वजों के अथक प्रयास और सूझबूझ से लगभग 600 वर्ष सोने की चिड़िया बन कर रहा है !
किंतु इस सोने की चिड़िया के रखवाले काल के प्रवाह में ईर्ष्या और विलासिता के प्रवाह में बह गये !
और विदेशियों ने बेसहारा सोने की चिड़िया को देखकर अपनी संपन्नता के लिए समय-समय पर आकर इस सोने की चिड़िया के साथ अनेकों अत्याचार किये और अपने आप को समृद्ध किया !
किंतु अब वक्त बदल गया है ! आज की युवा पीढ़ी यह जान गई है कि भारत को अब सोने की चिड़िया बनाने की आवश्यकता नहीं है ! अगर बनाना ही है, तो सोने का शेर बनाना पड़ेगा ! जो अपनी रक्षा स्वयं कर सके !
इस हेतु सनातन ज्ञान पीठ ने अपनी युवा पीढ़ियों के साथ एक विस्तृत महा संवाद का अभियान छेड़ा है !
जिसमें युवाओं को आत्म विकसित करने का प्रशिक्षण तो दिया ही जायेगा साथ ही यह भी बतलाया जायेगा कि अब उन्हें किसी की नौकरी करने की जरुरत नहीं है ! वह स्व: उद्यमी बनेंगे !
अब भारत के युवा विश्व के किसी भी देश में जाकर नौकरी नहीं करेंगे बल्कि भारत को एक उद्यमी देश बनाकर विश्व के सामने प्रस्तुत करेंगे !
जिससे बहुत जल्द ही भारत विश्व में एक महाशक्ति बनकर उभरेगा !
और भारत का यह महाशक्ति स्वरूप भारत को ही नहीं, पूरे विश्व की मानवता को गला काट प्रतियोगिता से राहत देगा !
यदि आप भी इस महा अभियान में शामिल होना चाहते हैं तो शीघ्र ही नीचे दिये गये संस्थान के नंबर पर संपर्क कीजिए और इस विस्तृत कार्य योजना का हिस्सा बनिये !
और नये भारत के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान कीजिए !!
योगेश कुमार मिश्र
संस्थापक
सनातन ज्ञान पीठ
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान
कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये
मोबाईल : 9453092553
और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये
www.sanatangyanpeeth.in
