“बेरोजगारी का रोना छोड़ो, शैव ग्राम से जुड़ो” केवल सनातन जीवन दर्शन ही भारत के युवाओं की नियति बदल सकता है !
आज भारत का युवा एक गहरे भंवर में फंसे हुये हैं। शैक्षिक संस्थानों ने माता पिता की मेहनत के लाखों रुपये लूट कर डिग्रियों का अंबार हांथ में थमा दिया और कड़े संघर्ष के बाद भी हाथ में बस सिर्फ निराशा और अपमान ही लगा है, तो पूरी पीढ़ी अवसाद और दिशाहीनता की ओर बढ़ने लगी है।
हम लगातार सरकारों, सिस्टम और परिस्थितियों को कोसते हैं। लेकिन क्या हमने कभी सोचा है कि जिस ‘सिस्टम’ में हम समाधान खोज रहे हैं, वह सिस्टम ही दरअसल समस्या का मूल कारण है?
हमें यह समझना होगा कि जीवन का अंतिम लक्ष्य किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी का कर्मचारी (नौकर) बनकर EMI चुकाना नहीं है। आज समय आ गया है इस पश्चिमी और कॉर्पोरेट दासता के चक्रव्यूह को तोड़ा जाये।
और इस षडयंत्र से निकलने का एकमात्र स्थायी, व्यावहारिक समाधान है— ‘शैव ग्राम’ का आत्मनिर्भर जीवन दर्शन।
युवाओं के लिए एक स्पष्ट आह्वान
देश के युवाओं, अपने भीतर की असीम ऊर्जा को चंद कागजों में समेट कर दर-दर भटकना बंद करो। यह सिस्टम तुम्हारी नियति नहीं बदले सकता है, तुम्हारी नियति तुम्हारे अपने संकल्प और सही दिशा में कार्य करने से बदलेगी।
यह समय कुंठा में जीने का नहीं, बल्कि सनातन ज्ञान पीठ के इस पुनीत अभियान का नेतृत्व करने का है। अपनी जड़ों की ओर लौटो। ‘शैव ग्राम’ से जोड़ो, शैव ग्राम तुम्हें एक सुरक्षित, गरिमापूर्ण और उन्नत जीवन दे रहा है, जहां न छंटनी का डर है, न बॉस की फटकार, और न ही कल की चिंता।
आपका गरिमा माय जीवन ही हमारी सफलता है !!
संस्था से डिजिटल फार्म लेकर अवश्य भर दीजिये ! कोई असुविधा होने पर संस्थान के जन संपर्क प्रभारी श्री शिवम् शुक्ला जिनका संपर्क नम्बर – 63933 30597 उनसे वार्ता कर सकते हैं ! कार्यालय में संपर्क कीजिये या या कमेन्ट में अपना नाम व नम्बर दीजिये जिससे हम आपसे संपर्क कर सकें !!
आगली पीड़ी ही हमारी धरोहर है, इसे हमें ही सम्हलना होगा !!
योगेश कुमार मिश्र
संस्थापक
सनातन ज्ञान पीठ
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान
कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये
मोबाईल : 9453092553
