यहाँ आपके हिस्से के भोजन और आवास की फ्री व्यवस्था ईश्वर ने पहले से ही कर रखी है, क्या आप तैय्यार हैं, ईश्वर का कार्य करने के लिये ?
हर व्यक्ति अपने जीवन में तीन आयाम पर लड़ता है ! एक वह अपने आप से लड़ता है, दूसरा अपने परिवार से लड़ता है और तीसरा वह उस संसार से लड़ता है, जिसमें उसे सफल होना होता है !
जब व्यक्ति अपने जन्म जन्मान्तर की कमियों को सुधार रहा होता है, तो यह उसका स्वयं से संघर्ष है और जब व्यक्ति अपने परिवार अर्थात अपने जीवन के सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाता है और अपने अंदर सुधार करता है और कुछ अपने परिवार के सहयोगियों से सुधार की अपेक्षा करता है, तब वह जीवन के दूसरे आयाम पर बहुत बड़ा संघर्ष कर रहा होता है !
इसी तरह जब व्यक्ति इस संसार से कुछ पाने के लिए इस संसार में अपने को प्रस्तुत करता है, तो संसार के हिसाब से व्यक्ति को स्वयं को अपडेट और एडजस्ट करना पड़ता है, क्योंकि व्यक्ति यह जानता है कि यह संसार इतना बड़ा है कि हम संसार को नहीं बदल सकते, लेकिन अगर हम स्वयं को संसार के अनुसार एडजस्ट और अपडेट कर लेते हैं, तो यह संसार हमें स्वीकार कर लेगा और हम इस संसार में आसनी से सफल हो सकते हैं ! नहीं तो यह संसार हमें नकार देगा !
लेकिन इस पूरे घटना क्रम में एक बात कोमन है वह यह कि व्यक्ति को इन तीनों आयाम पर सफलता ईश्वर की कृपा से ही मिलती है !
अगर ईश्वर की कृपा नहीं है तो व्यक्ति न स्वयं को बदल सकता है, न अपने परिवार का सहयोग पा सकता है और न ही इस संसार में सफल हो सकता है !
अब प्रश्न यह है कि जिस ईश्वर ने जन्म से लेकर आज तक हमें संभाला और हमें हर सफलता के लिये अपने आप को बदलने का अवसर दिया ! हमें अपने परिवार से सहयोग दिलवाया और हमें इस संसार में सफलता दिलवाई, हमने उस ईश्वर के लिए क्या किया ?
बस यही रुक कर विचार करने का विषय है !
यदि आप इतना चिंतनशील हैं, तो आपके लिए इस पृथ्वी पर एक मात्र ऐसी जगह है, जहां आप ईश्वर के खर्च पर ईश्वर का कार्य करते हुए उसे धन्यवाद दे सकते हैं !
जब आप ईश्वर का कार्य करेंगे, तो आपका भोजन और आवास की व्यवस्था ईश्वर करेगा !
आज तक आप दुनिया के लिये जिये हैं, अब थोड़ा ईश्वर के लिए भी वक्त निकालिये, ईश्वरीय कार्य से जुड़िये और अपने जीवन को सफल बनाईये ! इसमें सनातन ज्ञान पीठ द्वारा स्थापित शैव ग्राम आपका परम सहयोगी है !
शैव ग्राम समाज के प्रबुद्ध अनुभवी व्यक्तियों की तलाश कर रहा है ! अभी हाल ही में बहुत से बड़े बिजनेस मैन, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और वरिष्ठ पदों पर अपने जीवन का अनुभव प्राप्त किए हुए बहुत से साथियों ने शैव ग्राम में ईश्वर के कार्य के लिये अपनी सेवाएं देने का वचन दिया है !
शैव ग्राम बस सिर्फ 100 व्यक्तियों का समूह नहीं है, यह भारत की तकदीर को लिखने वाला एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो कि अपने आने वाली पीढ़ियों का ही नहीं बल्कि भारत की भी दशा और दिशा विश्व में पुनः सकारात्मक निर्णयों के साथ बदलेगा !
यदि आपको लगता है कि आप भी हमारे साथ जुड़कर समाज में कुछ बड़ा करना चाहते हैं या बड़ा कर सकते हैं, तो आप तत्काल हमसे संपर्क करें ! हमें आपको अपने साथ जोड़ने में बहुत खुशी होगी ! धन्यवाद
विशेष सूचना :-
यदि आप भी इस लोक कल्याण के महाभियान में जुड़ना चाहते हैं तो आप संस्था से डिजिटल फार्म लेकर अवश्य भर दीजिये ! कोई असुविधा होने पर संस्थान के जन संपर्क प्रभारी श्री शिवम् शुक्ला जिनका संपर्क नम्बर – 63933 30597 उनसे वार्ता कर सकते हैं ! कार्यालय में संपर्क कीजिये या या कमेन्ट में अपना नाम व नम्बर दीजिये जिससे हम आपसे संपर्क कर सकें !!
योगेश कुमार मिश्र
संस्थापक
सनातन ज्ञान पीठ
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान
कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये
मोबाईल : 9453092553
इस पूरे विषय पर कम से कम शब्दों में गुरुदेव योगेश कुमार मिश्र की फोटो के साथ 3:2 अनुपात का फोटो बनाइये फोटो की हेडिंग होगी ‘शैव ग्राम एक अद्भुत तप स्थली’
