जहाँ सदस्यों के लिये सब कुछ फ्री है
प्रकृति और आधुनिकता के साथ कैश लेस जीवन शैली
सनातन ज्ञान पीठ के संस्थापक गुरुदेव योगेश कुमार मिश्र द्वारा परिकल्पित ‘शैव ग्राम’ एक ऐसा अद्वितीय आत्मिक ग्राम है, जो आज की तनावपूर्ण, अवसादग्रस्त और डिजिटल दुनिया से थके हुए मनुष्यों, विशेषकर युवाओं के लिए एक संजीवनी स्थल का कार्य करता है।
5 एकड़ में फैला यह ग्राम केवल एक आवासीय परिसर नहीं, बल्कि एक आत्मनिर्भर जीवनशैली का जीवंत उदहारण है, जहाँ प्राचीन सनातन विज्ञान और आधुनिक सुविधाओं का उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिलता है।
इस शैव ग्राम की कुछ प्रमुख विशेषताएँ हैं, जैसे :-
यह पूर्णत: आत्मनिर्भर के साथ ‘ज़ीरो बजट’ जीवन शैली का उत्कृष्ट स्वरूप है ! यह ग्राम इस भ्रांति को गहराई से तोड़ता है कि प्रकृति के करीब जाने का अर्थ अपनी सभी सुख-सुविधाओं का त्याग करना है। यहाँ मल्टी-लेयर फार्मिंग, फूड फॉरेस्ट और प्राकृतिक संसाधनों के सटीक उपयोग से जीवन-यापन का खर्च व्यावहारिक रूप से शून्य हो जाता है।
यह ग्राम आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ 100% ऑफ-ग्रिड है। यहाँ आधुनिक सोलर पावर ग्रिड से 24 घंटे निर्बाध बिजली और वाटर हार्वेस्टिंग तकनीक से शुद्ध जल मिलता है। मिट्टी और बांस जैसी ईको-फ्रेंडली सामग्री से बने यहाँ के कॉटेज प्राकृतिक वेंटिलेशन से युक्त हैं, जो गर्मियों में ठंडे और सर्दियों में गर्म रहते हैं, यह आरामदायक होने के साथ-साथ साफ-सुथरे आधुनिक वॉशरूम जैसी सुविधाओं से लैस हैं।
यहाँ की दिनचर्या ‘गट-ब्रेन एक्सिस’ और ‘लार विज्ञान’ पर आधारित है। ग्राम के अपने बायोगैस प्लांट से संचालित आधुनिक कम्युनिटी किचन में, इसी भूमि पर बिना रसायनों के उगाया गया 100% जैविक और ताज़ा भोजन तैयार होते हैं, जो साधकों को शारीरिक और मानसिक ही नहीं उनके आध्यात्मिक स्वरूप का भी पोषण करते हैं।
शैव ग्राम साधकों को अन्य साधना स्थलों की तरह बाहरी दुनिया से काटता नहीं है, बल्कि उन्हें संसार के प्रति अधिक व्यवहारिक और स्नेही बनाता है। यहाँ ‘ग्राउंडिंग थेरेपी’, ध्यान और प्रकृति के बीच श्रमदान से पक्षी चिकित्सा द्वारा मानसिक तनाव दूर किया जाता है।
यहाँ आधुनिक युग की आवश्यकताओं को समझते हुए, रचनात्मक कार्यों के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट और वाई-फाई सुविधा वाले विशेष ‘वर्क-ज़ोन’ भी बनाए गए हैं।
संक्षेप में, शैव ग्राम केवल एक स्थान नहीं बल्कि प्राच्य सामर्थ के साथ आधुनिक जीवन जीने की एक कला है। चाहे 7-दिवसीय ‘परा चेतना साधना’ शिविर हो या यहाँ का स्थायी जीवन, यह एक ऐसा सुरक्षित और वैज्ञानिक आश्रय है, जहाँ व्यक्ति सदस्य बन कर एक तनावमुक्त, ऊर्जावान और उद्देश्यपूर्ण जीवन को अनुभूत करते हुये अपने सुखद जीवन यात्रा का आनन्द ले सकता है।
योगेश कुमार मिश्र
संस्थापक
सनातन ज्ञान पीठ
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान
शैव ज्ञान के लिये संस्थान की कक्षा से जुड़िये
मोबाईल : 9453092553
