एक वैचारिक क्रांति और सनातन चेतना का पुनर्जागरण केंद्र
शैव ग्राम केवल ईंट-पत्थरों से निर्मित कोई पारंपरिक आश्रम या भौगोलिक स्थान नहीं है, बल्कि यह एक युगांतरकारी वैचारिक क्रांति का जीवंत केंद्र है।
जहाँ एक ओर आधुनिकता की अंधी दौड़ में जब मानवता मानसिक अशांति, भ्रम और आंतरिक खालीपन से जूझ रही है, तब शैव ग्राम एक ऐसी प्रकाश-स्तंभ के रूप में उभरता है, जो आने वाली सैकड़ों पीढ़ियों को यथार्थ धार्मिक अनुशासन का मार्ग दिखाएगा।
इसका मूल उद्देश्य नई पीढ़ी को थोपे गये अनावश्यक कर्मकांडों से बाहर निकालकर आत्म-साक्षात्कार और वास्तविक धर्म के क्रियात्मक पक्ष से जोड़ना है।
इस दूरदर्शी परिकल्पना के मूल में इसके संस्थापक श्री योगेश कुमार मिश्र का गहन दृष्टिकोण है। श्री मिश्र का मानना है कि धर्म कोई जड़ परंपरा नहीं है, बल्कि जीवन को जीने का एक परम विज्ञान है।
उनका विजन एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जहां आने वाली पीढ़ियां मानसिक भ्रम और वैचारिक अशांति से पूर्णतः मुक्त हों।
वह शैव ग्राम को एक ऐसे शिक्षण और साधना केंद्र के रूप में देखते हैं, जहाँ प्राचीन ऋषि-परंपरा के सिद्धांतों जैसे इंद्रिय जय तप और प्रकृति-आधारित जीरो बजट जैविक जीवन शैली को समकालीन व्यावहारिक जीवन में ढाला जा सके।
उनका यह दृष्टिकोण मनुष्य को उसकी आंतरिक शक्ति और अद्वितीय जैविक चक्र से जोड़ना है, जिससे वह बिना किसी भय के निरंतर अपना विकास कर सके।
यह लोक-कल्याण (विश्व कल्याण) की भावना से ओतप्रोत एक ऐसा अधिष्ठान है, जहाँ गुरु-शिष्य परंपरा के माध्यम से यथार्थ अनुशासनों का हस्तांतरण होगा।
संस्थापक श्री योगेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह वैचारिक आंदोलन मनुष्य को भ्रम से मुक्ति और शाश्वत शांति की ओर ले जाने वाला एक कालजयी प्रयास है, जो आने वाले युगों तक सनातन चेतना को जीवंत रखेगा।
शैव ग्राम काल की सीमाओं को लांघकर भविष्य की सदियों को प्रभावित करने का संकल्प है।
कार्तिक शिवा
जन संपर्क प्रभारी शैव ग्राम
9235821862

