यदि जन्म का सही समय न मालूम हो तब भी बनाई जा सकती है कुंडली : Yogesh Mishra

प्रायः लोगों की समस्या यह होती है कि उन्हें ज्योतिषीय परामर्श के लिए अपने जन्म का सही समय मालूम नहीं होता है | लेकिन इससे घबराने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है | कोई भी योग्य ज्योतिषी यदि आपके संपर्क में है तो मात्र कुछ जानकारी के आधार पर आपको अपने जन्म के सही समय के संदर्भ में जानकारी प्राप्त हो सकती है | बस इसके लिये किसी योग्य ज्योतिषी के साथ संवाद स्थापित करने या परामर्श लेने की आवश्यकता है | ज्योतिष विधा में हमारे ऋषि मुनियों ने बहुत से ऐसे सिद्धांत प्रतिपादित किये हैं | जिनकी मदद से किसी भी व्यक्ति के जन्म का सही समय निकाला जा सकता है |

एक योग्य ज्योतिषी जन्म का सही समय निकालने के लिये आपके के जीवन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की एक सूची बनाता है | जैसे किसी व्यक्ति की शिक्षा क्या है ? वह कितने भाई बहन हैं ? उसके माता-पिता का आर्थिक स्तर क्या है ? उसकी शिक्षा जीवन में कितनी बार प्रभावित हुई है ? उसका विवाह कब हुआ था ? उसको संतान प्राप्ति कब हुई है ? उसकी कितनी संतान स्वस्थ हैं ? कितनी अस्वस्थ हैं या उस व्यक्ति को दांपत्य जीवन का सुख है या नहीं ? उसके आय के स्रोत क्या हैं ? वह व्यक्ति ईश्वर में आस्था रखता है या नहीं ? वर्तमान समय में उसे अपने माता-पिता से सहयोग मिल रहा है या नहीं ? आदि-आदि | अनेक तरह के प्रश्न पूछ-पूछ कर एक योग्य ज्योतिषी उन घटनाओं के आधार पर आपके जीवन का सही समय ज्ञात कर सकता है |

कभी-कभी ऐसा भी हो जाता है कि बच्चे के जन्म के समय कोई जिम्मेदार व्यक्ति प्रसव स्थल पर नहीं होता है | परिणामत: बच्चे के जन्म के समय को लेकर भ्रम पैदा हो जाता है और उस नवजात बच्चे के जीवन के पूर्व की कोई घटना होती ही नहीं है | अत: यह मान लिया जाता है कि अब इस बच्चे के जन्म का सही समय ज्ञात नहीं किया जा सकता है | लेकिन यह अवधारणा गलत है | अगर किसी भी कारण से किसी भी बच्चे के जन्म का सही समय किसी परिस्थिति वश ज्ञात नहीं किया जा सका है तो भी हमारे ऋषि मुनियों ने ज्योतिष में कुछ सिद्धांत प्रतिपादित किए हैं | जिनकी मदद से किसी बच्चे के जन्म का सही समय ज्ञात किया जा सकता है |

जैसे जिस समय बच्चे का जन्म हुआ था, उस समय मां ने किस रंग के वस्त्र पहने थे | प्रसव के ठीक पूर्व मां ने क्या खाया था | प्रसव के समय मां की सेवा में कितनी महिलाएं या पुरुष थे | उनमें से कितनी महिलायें सधवा थी, कितनी विधवा थी | बच्चे के जन्म के समय प्रकाश की क्या व्यवस्था थी | जिस स्थान पर बच्चे ने जन्म लिया है | वह स्थान कैसा था | क्या बच्चे के जन्म के समय उस बच्चे के पिता या परिवार के अन्य सदस्य प्रसव स्थल पर थे और यदि थे तो कौन-कौन थे | आदि-आदि | इन सभी जानकारियों की मदद से किसी भी बच्चे के जन्म का सही समय निकाला जा सकता है |

यह मान लीजिए कि ज्योतिष विद्या का वास्तविक जानकार यदि कोई योग्य ज्योतिषी आपके पास है और आपको अपने जन्म के संदर्भ में कुछ भी आधी-अधूरी जानकारी है तो मात्र उस संकेतात्मक आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर वह ज्योतिषी आपके जन्म का सही समय निकाला जा सकता है | बस इसके लिए आवश्यकता है आप में और उस विद्वान ज्योतिषी के मध्य गहन संवाद और थोड़े धैर्य की |

अपने बारे में कुण्डली परामर्श हेतु संपर्क करें !

योगेश कुमार मिश्र 

ज्योतिषरत्न,इतिहासकार,संवैधानिक शोधकर्ता

एंव अधिवक्ता ( हाईकोर्ट)

 -: सम्पर्क :-
-090 444 14408
-094 530 92553

Check Also

ग्रह हमारे साथ कैसे काम करते हैं : Yogesh Mishra

एक वैज्ञानिक विश्लेषण आम ज्योतिषियों की अवधारणा है कि व्यक्ति के जन्म के समय ग्रह, …