अब भुखमरी की तैयारी कीजिये : Yogesh Mishra

विश्व सत्ता ने आज कॉर्पोरेट जगत के रूप में पूरी दुनिया में खाद्यान्न के वितरण के लिये अपने डिपार्टमेंटल स्टोर की शुरुआत कर दी है और पूरी तरह से खाद्यान्न व्यवसाय पर अपना कब्जा लिया है !

कृषि के क्षेत्र में भी विश्व सत्ता की कारपोरेट कंपनियां टेकानलौजी का बहाना बना कर अपना नियंत्रण बना रही हैं ! अब खाद्यान्न के मूल्य का निर्धारण किसान नहीं करता बल्कि वह कॉर्पोरेट कंपनी करती है जो आम जनमानस को सामान बेचती हैं ! जिस व्यवस्था के विरोध में पूरी दुनियां में संघर्ष चल रहा है !

 यह स्थिति बहुत ही भयावह है क्योंकि जब अंतरराष्ट्रीय कॉरपोरेट कंपनियां खाद्यान्नों पर अपना नियंत्रण कर लेंगी तो जिन व्यक्तियों के पास भविष्य में धन नहीं होगा या जो उनके मानक पूरे नहीं करेगा उन सभी व्यक्तियों को खाद्यान्नों की उपलब्धता बंद कर दी जाएगी !

 वैसे भी विश्व सत्ता को चलाने वाले हार्प तकनीकी का प्रयोग करके वर्तमान में जलवायु परिवर्तन में लगे हुये हैं ! जिससे पूरी दुनिया में जलवायु परिवर्तन होने के उपरांत स्वाभाविक रूप से होने वाली प्राकृतिक कृषि को समाप्त किया जा सके ! जिससे अगले 10 साल तक अन्न पैदा न होंने से 80% लोग अन्न के अभाव में भूख से तड़प तड़प कर मर जायें !

 तब पुनः बड़ी-बड़ी कॉरपोरेट कंपनियां कृषि क्षेत्र में दखल देंगी और जिन बीजों का भंडारण आज जमीन से 500 फीट नीचे गोदामों में किया गया है ! उन बीजों के माध्यम से नये मानकों के अनुसार कृषि को उद्योग का दर्जा देकर पुनः पूरी दुनिया में कृषि आरंभ की जायेगी ! लेकिन उस समय तक हम और आप  भूख से तड़प तड़प कर मर चुके होंगे !

हमारे पास खाद्यान्न खरीदने के लिये जो जमा पूंजी थी ! वह नोटबंदी के माध्यम से पूरी तरह से सरकार के संज्ञान में आ चुकी है ! घरों में एक निश्चित मात्रा से अधिक अपने मेहनत के पैसे से कमाये हुये सोने-चांदी धन जेवरात आदि को आप रख नहीं सकते हैं !

आय के सभी स्रोतों पर नये सिरे से जीएसटी आदि कानून बना कर उन्हें नियंत्रित कम अव्यवस्थित ज्यादा कर दिया गया है ! पूरा विश्व जिन पद्धतियों से आज धन कमा रहा है ! भारत में वह सभी पद्धतियां गैर कानूनी घोषित कर दी गई हैं ! बार-बार लाकडाउन की वजह से बेरोजगारी अपनी पराकाष्ठा पर है !

 इसके बाद भी जो थोड़ा मोड़ा धन लोगों ने अपने घरों में या बैंकों में सुरक्षित पर छोड़ा है ! वह अपने परिवार जनों की रक्षा के लिये इस करोना काल में अव्यवस्था के कारण दवा माफियाओं और डाक्टरों द्वारा लूट लिया गया है !

भविष्य में भी आर्थिक आपातकाल लागू करके बैंकों में रखे धन को हड़पने की योजना बनाई जा रही है ! इसके बाद खाद्यान्नों की कीमतें वर्तमान मूल्य से 15 से 20 गुना अधिक हो जाएंगी ! दूसरी तरफ व्यक्ति के पास उन खाद्यान्नों को खरीदने का पैसा नहीं होगा और वह भुखमरी से मरने लगेंगे !

 जिन लोगों के पास संपत्ति है ! उनके संपत्तियों का कोई खरीददार नहीं होगा ! यह सब कुछ व्यवस्थित तरीके से अगले 10 वर्ष के अंदर भुखमरी पैदा करके आपको नष्ट करने के लिये किया जा रहा है !

ध्यान रहे आज अन्न और अन्न पकाने का साधन ईंधन दोनों ही उनके कब्जे में है !

जिस षडयंत्र में आपके पालक और संरक्षक दोनों ही विश्व सत्ता के इशारे पर आपके विनाश के लिये कार्य कर रहे हैं इसलिये होशियार रहिये और इस षड्यंत्र को समझिये क्योंकि निकट भविष्य में अब आप और हम सब कुछ होते हुए भी भूख से मारे जाएंगे !

जो समाज इस विश्व सत्ता के षडयंत्र को गंभीरता से समझ लेगा वही अपना बचाव कर सकेंगे और यदि आप में इतनी समझ नहीं है कि आप इस षड्यंत्र को समझ सकें तो आप और आपके आने वाली पीढ़ी बहुत जल्द ही इस दुनिया से विदा ले लेगी !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *