आन्दोलन की स्थापना के उपरांत लोकार्पण कार्यक्रम : Yogesh Mishra

दिनांक 10 जून 2021 को सायंकाल 08:25 मिनट पर लखनऊ में योगेश कुमार मिश्र के द्वारा अपने सहयोगियों के साथ “सनातन विश्व रक्षा आंदोलन” की स्थापना की गयी ! यह स्थापना धनु लग्न वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र के दूसरे चरण में मंगल की महादशा में बृहस्पति की अंतर्दशा में हुई है !

नवमांश चक्र में लग्न का स्वामी सिंह है और सूर्य स्वयं लग्न में भाग्येश मंगल के साथ विराजमान हैं ! बृहस्पति पंचम भाव का स्वामी होकर स्वयं पंचमेश है ! पराक्रम भाव का स्वामी शुक्र सप्तम स्थान पर अपने मित्र की राशि में बैठा हुआ है जो लग्न को पूर्ण दृष्टि से देख रहा है ! यह सभी शुभ संकेत हैं ! 11 वे स्थान पर बैठा हुआ शनि तृतीय दृष्टि से लग्न को देखता है अतः आंदोलन के संचालन के लिए शुद्ध अंतःकरण की आवश्यकता है अन्यथा शनि आंदोलन के कार्यों में हस्तक्षेप आरंभ कर देगा ! दशम भाव में बैठा हुआ राहु यह बतलाता है कि  विश्व सत्ता द्वारा धर्म पैदा किए जाने के कारण आंदोलन के कार्यकर्ताओं का शासन सत्ता से विरोध बढ़ेगा !

 किन्तु  चतुर्थ भाव में बैठा हुआ भाग्येश की राशि पर केतु यह बतलाता है कि ईश्वरीय ऊर्जाओं का निरंतर सहयोग मिलता रहेगा ! व्ययेश का धन भाव में बैठा होना यह बतलाता है कि विदेशों से भी इस आंदोलन को बहुत समर्थन प्राप्त होगा !

 इस तरह से शुभ मुहूर्त में स्थापित किया गया यह आंदोलन बहुत ही अल्प समय में सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा !

 इस आंदोलन का कार्य क्षेत्र समस्त विश्व रखा गया है तथा आंदोलन की कार्य अवधि मात्र 30 वर्ष की है ! जिसका एकमात्र उद्देश्य “समस्त विश्व को सनातन जीवन शैली” की ओर वापस ले जाना है !  जिससे समस्त विश्व का कल्याण हो सके !

इसमें 14 विभिन्न संगठनों की स्थापना का निर्णय लिया गया है तथा ! आंदोलन के कार्य क्षेत्र और नीति के अंतर्गत 10 सनातन नीतियों का निर्धारण किया गया है !

 यह आंदोलन सनातन जीवन शैली के सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक विषयों की खोज व प्रचार प्रसार करना तथा व्यवहारिक प्रशिक्षण देना तथा वर्तमान षड्यंत्रों की जानकारी देना और उनसे बचाव के लिए प्रशिक्षित करना या करवाना आदि का कार्य करेगा !

इस स्थापना कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल, मनीष वासवानी, संजय सिंह परमार, बलजीत सिंह, विमल एन नारीगरा, तरुण जी भाई, सुशील कुमार जांगिड़, किशोर कुमार शर्मा, अर्जुन पंडित, प्रदीप दीक्षित, राहुल द्विवेदी, वैभव मिश्रा आदि बहुत से समाज के प्रतिष्ठित विचारक शामिल हुये !

आंदोलन की स्थापना के उपरांत आज दिनांक 11 जून 2021 को सायंकाल 08:00 बजे इस आंदोलन का लोकार्पण समाज के लिये कर दिया जाएगा ! जिस हेतु आप निम्नलिखित लिंक पर रात्रि 8:00 बजे अवश्य जुड़ सकते हैं ! इस कार्यक्रम का प्रसारण यूट्यूब से भी किया जाएगा !

लिंक :-  meet.google.com/ryb-ampd-kvg

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुंडली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिए

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2493

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *