उच्च चेतना का नीलकंठ स्वरूप

जब भी कोई उच्च चेतना संसार में किसी युगांतकारी परिवर्तन या सत्य की स्थापना का संकल्प लेकर उतरती है, तो स्थापित स्वार्थों और जड़ व्यवस्थाओं द्वारा उसका विरोध होना स्वाभाविक है।

समुद्र मंथन के समय भी अमृत से पहले कालकूट विष ही निकला था। सामान्य व्यक्ति जब समाज के इस विष अर्थात् अपमान, विश्वासघात, निंदा और अवरोधों का सामना करता है, तो उसके पास दो ही रास्ते होते हैं,

एक या तो वह उस विष को भीतर उतारकर स्वयं अवसाद और कुंठा से नष्ट हो जाता है, या फिर क्रोध और प्रतिशोध के रूप में उसे वापस समाज पर उगल देता है।

किंतु उच्च चेतना के व्यक्ति का मनोविज्ञान ‘नीलकंठ’ का मनोविज्ञान होता है। वह संसार के इस विष से पलायन नहीं करता, बल्कि उसे सहर्ष स्वीकार करता है।

उसकी विशेषता यह होती है कि वह इस नकारात्मकता को न तो अपने शांत अंतःकरण (हृदय) में उतरने देता है, जिससे उसकी अपनी साधना और करुणा दूषित हो जाए; और न ही प्रतिक्रिया के रूप में उसे अपनी वाणी से बाहर आने देता है, जिससे समाज में कटुता फैले।

वह उस समस्त विरोध और विष को अपने ‘कंठ’ अर्थात् अपने विवहक और मौन के स्तर पर ही रोक लेता है।

यह केवल सहनशीलता नहीं, बल्कि ‘ऊर्जा के रूपांतरण’ का सर्वोच्च विज्ञान है।

उच्च चेतना का व्यक्ति जानता है कि विरोध और बाधाएं भी अंततः ऊर्जा का ही एक रूप हैं।

जैसे एक कुशल वैद्य सांप के जहर को शोधित करके जीवनरक्षक औषधि बना देता है, ठीक वैसे ही जाग्रत पुरुष समाज से मिलने वाले तिरस्कार, बाधाओं और षड्यंत्रों की ऊर्जा को अपने संकल्प की अग्नि में पचाकर उसे ‘सृजनात्मक शक्ति’ में बदल देते हैं।

विपरीत परिस्थितियाँ उन्हें तोड़ने के बजाय उनके संकल्प को और अधिक प्रखर, शुद्ध तथा अजेय बना देती हैं। बाहर से भले ही संघर्षों का तूफान चल रहा हो, किंतु भीतर से वह शिव की भांति परम शांत और अचल रहते हैं। जगत के विष को पीकर भी समाज को केवल अमृत बांटने की यही दिव्य क्षमता उच्च चेतना को ‘नीलकंठ’ बनाती है।

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2718

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *