कालिदास का अहंकार : Yogesh Mishra

कालिदास जी पर माता काली की बड़ी विशेष कृपा थी, इसलिए उनका नाम कालिदास पड़ा था ! अर्थात वह स्वयं को माता काली के दास समझा करते थे !

वह मानते थे कि माता काली की कृपा से कुछ भी पाया जा सकता है ! क्योंकि उन जैसे मूर्ख व्यक्ति को माता काली की कृपा से परम तत्व ज्ञान की प्राप्ति हुई थी ! जिसके प्रभाव से उन्होंने इस पृथ्वी के शब्द संयोग विज्ञान को भी प्राप्त किया और बहुत से बड़े-बड़े ग्रंथों का निर्माण किया था !

किंतु इसी के साथ यह भी सत्य है कि माता काली अपने भक्तों में अहंकार पैदा नहीं होने देती हैं ! वह अहंकारी के अहंकार को भी नष्ट कर उसे निर्मल बनने के लिए बाध्य  कर देती हैं !

 ऐसा ही कुछ एक बार कालिदास के साथ भी हुआ ! उन्होंने बहुत से ग्रंथों का निर्माण किया था और शास्त्रार्थ में बहुत से विद्वानों को अपने ज्ञान के आगे झुक आया था ! जिससे उन्हें यह भ्रम हो गया कि वह अब इस पृथ्वी पर सबसे अधिक ज्ञानी हैं !

तब माता काली ने उनके अहंकार को नष्ट करने के लिए इस पृथ्वी पर एक महिला के रूप में शरीर धारण किया !

एक दिन कालिदास व्यक्तिगत यात्रा पर थे ! रास्ते में उन्हें बहुत प्यास लगने लगी ! कुछ समय बाद वह किसी गांव में पहुंचे, जहां एक कुआं पर एक महिला पानी भर रही थी !

कालिदास ने उस महिला से पानी पिलाने के आग्रह किया ! तब उस स्त्री ने कालिदास को देखा और कहा मैं आपको नहीं जानती, पहले परिचय दो, फिर पानी मिलेगा !

कालिदास ने नाम नहीं बताया और कहा कि मैं मेहमान हूं ! काली माता महिला रूप में बोली कि आप सही नहीं बोल रहे हैं ! संसार में दो ही मेहमान हैं, एक धन और दूसरा यौवन !

उस महिला से ज्ञान की यह बात सुनकर कालिदास हैरान हो गयह ! उन्होंने कहा कि मैं सहनशील हूं ! महिला बोली कि यह भी गलत जवाब है ! इस संसार में सिर्फ दो ही सहनशील हैं ! एक धरती जो हमारा बोझ उठाती है, दूसरा पेड़ जो पत्थर मारने पर भी फल ही देते हैं ! अब कालिदास को लगने लगा कि यह महिला बहुत विद्वान है !

उन्होंने फिर कहा कि मैं बहुत हठी हूं ! महिला बोली यह जवाब भी गलत है ! संसार में सिर्फ दो ही हठी हैं ! एक नाखून और दूसरे बाल ! बार-बार काटने पर भी फिर से बढ़ जाते हैं !

इन ज्ञान भरे जवाब सुनकर कालिदास ने महिला के सामने अपनी हार मान ली ! उन्होंने कहा कि मैं मूर्ख हूं, मुझे क्षमा करें देवी !

तब महिला ने कहा कि तुम मूर्ख भी नहीं हो, क्योंकि मूर्ख भी दो ही हैं ! एक राजा जो बिना किसी योग्यता के सभी पर राज करता है और अपने साथ साथ अपने राज्य को भी नष्ट कर देता है ! दूसरे दरबारी जो राजा को खुश करने के लिए गलत बात पर भी झूठी प्रशंसा करते हैं ! जिससे राजा का अहंकार बढ़ता है और राजा आत्म कल्याण के मार्ग से भटक जाता है !

इस तरह का जवाब सुनने के बाद कालिदास महिला रूपी माता काली के पैरों में गिर पड़े और अपने अहंकारी होने पर प्राश्चित करने लगे !

तब माता काली ने कहा कि तुझे अपने ज्ञान का अभिमान हो गया था ! इसीलिए मुझे तेरा अभिमान तोड़ना पड़ा ! कालिदास ने माता से क्षमा मांगी और कहा अब से वह कभी भी अभिमान नहीं करेंगे !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

आन लाईन गुरुकुल के पाठ्यक्रम के लिये निम्न लिंक क्लिक कीजिये !

http://gurukul.sanatangyanpeeth.com/

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *