तंत्र डरने का नहीं बल्कि जानने का विषय है : Yogesh Mishra

तंत्र-मंत्र का नाम आते ही लोगों के दिमाग में एक कंकाल, खोपड़ी, ढेर सारी जलती हुई अगरबत्तियां, आदि दिमाग में आती हैं ! लोग इसे जादू-टोना, टोटका भी कहते हैं ! और यही वजह है कि लोग इससे दूर भागते हैं !

भारत में तंत्र का इतिहास सदियों पुराना है ! ऐसा मन जाता है सर्वप्रथम भगवन शिव ने देवी पारवती को विभिन अवसरों पर तंत्र का ज्ञान दिया है ! योग में तंत्र का विशेष महत्व है ! योग तथा तंत्र दोनों, अध्यात्मिक चक्रों की शक्ति को विकसित करने की विभिन्न पद्धतियों के बारे में बताते हैं !

तंत्र, का संधि विच्छेद करें तो दो शब्द मिलते हैं – तं- अर्थात फैलाव और त्र अर्थात बिना रुकावट के ! ऐसा फैलाव या नेटवर्क जिसमें कोई रुकावट या विच्छेद न हो ! जो एकाकी हो, जो अनंत में फैला हुआ हो ! सतत हो  ! इसलिए तंत्र अनंत के साथ जुड़ने का एक साधन है ! कभी किसी दूसरी संस्कृति ने इश्वर तक पहुँचने के लिए इतनी गहन विचारणीय शब्द का प्रयोग शायद ही किया होगा !

त्र द्वैत को नहीं मानता है ! तंत्र में मूलभूत सिद्धांत है की ऐसा कुछ भी नहीं है, जो की दिव्य न हो ! तंत्र अहंकार को पूरी तरह समाप्त करने की बात करता है, जिससे द्वैत का भाव पूर्णतया विलुप्त हो जाता है ! तंत्र पूर्ण रूपांतरण की बात करता है ! ऐसा रूपांतरण जिससे जीव और ईश्वर एक हो जाएँ ! ऐसा करने के लिए तंत्र के विशेष सिद्दांत तथा पद्धतियों को जानने और समझने की आवश्यकता है !

तंत्र का जुडाव प्रायः मंत्र, योग तथा साधना के साथ देखने को मिलता है ! तंत्र, गोपनीय है, इसलिए गोपनीयता बनाये रखने के लिए प्रायः तंत्र ग्रंथों में प्रतीकात्मकता का प्रयोग किया गया है ! कुछ पश्च्यात देशों में तंत्र को शारीरिक आनंद के साथ जोड़ा जा रहा है, जो की सही नहीं है ! यदपि तंत्र में काम शक्ति का रूपांतरण, दिव्य अवस्था प्राप्ति की लिए किया जाता है अपितु बिना योग्य गुरु के भयंकर भूल होने की पूर्ण संभावना रहती है !

हठयोग और ध्यान उनमें से एक है ! विज्ञानं भैरब तंत्र जो की 112 ध्यान की वैज्ञानिक पद्धति है भगवान शिव ने देवी पारवती को बताई है ! जिसमें सामान्‍य जीवन की विभिन अवस्थाओं में ध्यान करने की विशेष पद्धति वर्णित है ! तंत्र मंत्र का लिखित प्रमाण लगभाग मध्य कालीन इतिहास से मिलना शुरू हो जाता है !

इसीलिए लगभग सभी धर्मों में जीवन की समस्याओं का हल तंत्र मंत्र के माध्यम से बताया गया है ! अति गोपनीय तांत्रिक पद्धति में योनी तंत्र का विशेष महत्व है ! इस ग्रन्थ में, दस महाविद्या (देवी के दस तांत्रिक विधिओं से उपासना) वर्णित है  ! तंत्र मंत्र की सभी तांत्रिक कियाएं जिनमें – सम्मोहन, वशीकरण, उचाटन मुख्य हैं, मंत्र महार्णव तथा मंत्र महोदधि नामक ग्रंथों में वर्णित हैं !

तंत्र अहंकार को समाप्त कर द्वैत के भाव को समाप्त करता है, जिससे मनुष्य, सरल हो जाता है और चेतना के स्तर पर विकसित होता है ! सरल होने पर इश्वर के संबंध सहजता से बन जाता है ! तंत्र का उपयोग इश प्राप्ति की लिए सद्भावना के साथ करना चाहिए !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *