देश के बंटवारे पर एक शोध पत्र : Yogesh Mishra

यह प्रश्न हमेशा से मुझे कचोटता था कि आखिर देश के बंटवारे के समय कश्मीर से खींची गई रेखा ने जब कश्मीर, पंजाब, राजस्थान को दो हिस्से में बांट दिया तो गुजरात के ऊपर थारपारकर जिला, सिंध, पाकिस्तान से यह रेखा अचानक पश्चिम की ओर क्यों मोड़ दी गई और गुजरात को काटकर पाकिस्तान में क्यों नहीं दिया गया !

इस पर मैंने बहुत गहराई से शोध किया, तो कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं कि जिनको मैं इस लेख के माध्यम से आपके समक्ष रखना चाहता हूं !

 इसमें पहला तथ्य तो यह है कि भारत के बंटवारे के दो महानायक एक महात्मा गांधी स्वयं गुजरात के पोरबंदर क्षेत्र के रहने वाले थे और दूसरा मोहम्मद अली जिन्ना, यह भी गुजरात के ही रहने वाले थे !

 और यह भी मूलतः हिंदू ही थे ! जिनके पिता पूंजा लाल प्रेम जी ठक्कर था ! उन्होंने मछलियों के कारोबार को करने के लिए मुसलमान मजदूरों से मैत्रीय संबंध बनाने के चक्कर में इस्लाम स्वीकार कर लिया था ! यह काठियावाड़ गुजरात के रहने वाले थे ! उनकी मातृभाषा भी गुजराती थी ! इनके बाबा का नाम प्रेम जी भाई मेवजी ठक्कर था !

और इसी घटना के तीसरे महानायक सरदार वल्लभभाई पटेल जी थे ! यह भी गुजरात के ही रहने वाले थे ! जो उस समय के गृहमंत्री के रूप में देश की व्यवस्था देख रहे थे !

 सरदार पटेल का सबसे बड़ा योगदान देश के लिए यह था कि उन्होंने हजारों साल से आ रहे भारत देश के राजघरानों की परंपरा को जड़ मूल से खत्म कर दिया ! जिन राजघरानों में कभी राम और कृष्ण हुआ करते थे आज वह अपने परिचय के लिए मोहताज हैं !

 और इस परंपरागत सनातन राजशाही व्यवस्था को नष्ट करने का श्रेय सरदार बल्लभ भाई पटेल को जाता है ! जिन्होंने अंग्रेजी साम्राज्य द्वारा बनवाए गये संविधान को लागू करने के लिए भारत के हजारों साल की पुरानी परंपरा को नष्ट कर दिया !

इन्हीं तीन महानायकों का योगदान था कि अंग्रेजों ने पंजाब, राजस्थान, जम्मू कश्मीर राज्य को तो दो टुकड़ों में बांट दिया लेकिन गुजरात को लगभग वैसा ही रहने दिया जैसा वह भारत की आजादी के पहले था !

 इस पर विस्तार से चर्चा मैं कभी आगे के लेखों में करूंगा ! जिस में अनेकों ऐसे खुलासे करूंगा ! जिन्हें इतिहास के पन्नों में कभी दर्ज ही नहीं किया गया !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

सनातन शैव ग्राम के नये यूट्यूब चेनल पर सस्क्राइब कर और नये वीडियो देखिये

https://www.youtube.com/channel/UClcLw8iz5AxN9RyI26x9GcQ

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2491

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *