प्रबुद्ध वर्ग हमारी अमूल्य धरोहर है

शैव ग्राम अर्थात शिव के आदर्शों पर आधारित कल्याणकारी समूह और सनातन ज्ञान पीठ अर्थात शाश्वत जीवन के ज्ञान का केंद्र की मूल कार्यशैली ‘शिव’ अर्थात् समग्र कल्याण के शाश्वत सत्य पर आधारित ऊर्जा। इन मानकों के अनुसार, समाज का प्रबुद्ध वर्ग केवल एक सामाजिक इकाई नहीं है, बल्कि वह एक अमूल्य धरोहर है।

लोक कल्याण और विश्व कल्याण की दृष्टि से इसे निम्नलिखित तर्कों और आधारों पर सिद्ध किया जा सकता है !

प्रबुद्ध वर्ग की वास्तविक परिभाषा

सनातन परंपरा में ‘प्रबुद्ध’ का अर्थ केवल साक्षर या डिग्रीधारी होना नहीं है। प्रबुद्ध वह है जिसके पास ‘प्रज्ञा की बुद्धि हो’ अर्थात जो शिव-तत्व (कल्याण की भावना) से युक्त हो और जिसके कर्म समाज का कल्याण करने वाले हों।

यह ज्ञान और विवेक का संगम ही व्यक्ति को प्रबुद्ध बनाता है। शैव ग्राम की कार्यशैली में प्रबुद्ध वह है जो तप, त्याग और लोक-कल्याण के लिए कार्य करता है।

शैव ग्राम और सनातन ज्ञान पीठ के मानकों पर प्रबुद्ध वर्ग ‘धरोहर’ क्यों है?

शिव की जीवन शैली में आस्था रखने वाले समाज के प्रबुद्ध जन हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर के जीवंत वाहक हैं। क्योंकि यह शाश्वत ज्ञान हमें पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तांतरित होती है। प्रबुद्ध वर्ग (शिक्षक, विचारक, संत, दार्शनिक और वैज्ञानिक) हमारे लिये ज्ञान और अनुभव का ‘जीवंत ग्रंथालय’ हैं, जो किसी भी वेद, उपनिषद शास्त्रों से अपने आचरण और चिंतन में अनुभव की आग में तपे हुये श्रेष्ठ और जीवित हैं।

जब कोई भी समाज अज्ञान, कुरीतियों या भौतिकता के अंधकार में भटक जाता है, तब यह वर्ग अपने विवेक रूपी प्रकाश से उस भटके हुये समाज को सही दिशा दिखाते हैं। यह अनुभवी प्रबुद्ध आदर्श ही हमारे संस्कृति और संस्कारों को पुनर्जीवित रखने की क्षमता रखते हैं। जिससे विश्व का कल्याण होता है।

ऐसे प्रबुद्ध साथियों के लिये यह शैव ग्राम आवास और भोजन की चिंता से मुक्त एक घर की तरह है ! आइये लोक कल्याण के भाव से आप हमसे जुड़िये ! आपका इस वैश्विक घर में स्वागत है !!

विशेष सूचना :-

यदि आप भी इस लोक कल्याण के महाभियान में जुड़ना चाहते हैं तो आप संस्था से डिजिटल फार्म लेकर अवश्य भर दीजिये ! कोई असुविधा होने पर संस्थान के जन संपर्क प्रभारी श्री शिवम् शुक्ला जिनका संपर्क नम्बर – 63933 30597 उनसे वार्ता कर सकते हैं ! कार्यालय में संपर्क कीजिये या या कमेन्ट में अपना नाम व नम्बर दीजिये जिससे हम आपसे संपर्क कर सकें !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2487

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *