फर्जी सेंसेक्स उछाल भाग 2 : Yogesh Mishra

जैसा कि मैंने 22 अप्रैल 2022 के अपने लेख में पूर्व में ही आगाह कर दिया था कि वर्तमान में भारत के सेंसेक्स का फर्जी उछाल इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के दो दिन अर्थात 21-22 अप्रैल 2022 के भारत यात्रा के कारण पैदा किया गया है !

इससे प्रभावित होकर कोई भी साथी बढ़ते शेयर बाजार पर अनावश्यक विश्वास न करे !

और अंत में देखने में यही आया ! इंग्लैंड के प्रधानमंत्री के भारत से रवाना होते ही भारत का सेंसेक्स 700 पॉइंट गिरा और जो भविष्य में और भी गिरेगा  ! यह अपने आप में एक बहुत बड़ी गिरावट है !

भ्रमित भारत के आम आवाम ने जो भारत के शेयर बाजार में लाभ प्राप्त करने की आशा से अपने मेहनत का पैसा लगाया था ! वह लगभग 600 करोड़ रुपए लोगों का मात्र 10 मिनट के अंदर उनके हाथ से निकल गया !

 जिनमें कई लोगों की अपने जीवन की बहुत बड़ी जमा पूंजी भी नष्ट हो गयी ! साथ ही उनके सपने भी नष्ट हो गये !

 अर्थात कहने का तात्पर्य यह है कि भारत की अर्थव्यवस्था निरंतर पतन की ओर जा रही है ! ऐसी स्थिति में  शेयर बाजार के किसी भी कृतिम उछाल को देखते हुए शेयर बाजार में पैसा लगाना, पैसे को नष्ट करने के अलावा और कुछ नहीं है !

 आगे आने वाले समय में जून से लेकर अगस्त तक का समय भी शेयर बाजार के लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा इसलिए बेहतर है कि इस समय पैसे को अपने पास रखें या सोना चांदी आदि खरीद कर सुरक्षित रखें !

 क्योंकि आने वाले समय में युद्ध की प्रबल संभावना को देखते हुए सोना चांदी आदि की कीमत में 25 से 30% का उछाल हो सकता है !

 और इसके विपरीत शेयर बाजार में 20% तक की गिरावट भी हो सकती है

 जैसा की पूर्व के लेख में मैंने कहा था कि विदेशी निवेशकों के भारत के शेयर बाजार में निवेश करने के कारण भारत का शेयर बाजार अब भारत का शेयर बाजार नहीं बचा है बल्कि यह विदेशी पूंजी पतियों के धन उगाही का अड्डा हो गया है !

 इस समय खुली अर्थव्यवस्था के कारण भारतीय शेयर बाजार की भूमिका भारतीयों का धन लूट कर विदेश ले जाने का एक माध्यम बन गया है ! इसलिए अपने मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखिए ! सोना चांदी आदि महंगी धातु को खरीद कर उसमें पैसे को निवेश कीजिये ! यह शेयर बाजार के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित और उचित रहेगा !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

आन लाईन गुरुकुल के पाठ्यक्रम के लिये निम्न लिंक क्लिक कीजिये !

http://gurukul.sanatangyanpeeth.com/

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2493

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *