आज दुनिया का कोई भी अर्थशास्त्री आपको यह नहीं बतलायेगा कि बेरोजगारी एक भ्रम है ! जिसे जानबूझकर समाज में फैलाया गया है ! इसके पीछे संपन्न लोगों का उद्देश्य अपनी प्रतिस्पर्धा समाप्त करना है !
इसीलिए हमें दुनिया के किसी भी विद्यालय में पैसा कमाने की कला नहीं सिखाई जाती है ! हम नौकरी, व्यापार, या व्यवसाय करके अपनी सेवा के बदले बस सिर्फ निर्वाह योग्य धन अर्जित कर पाते हैं और यह संघर्ष जीवन भर चलता रहता है !
हम अपने आप में ऐसा क्या परिवर्तन करें कि हम संपन्न हो सकें, हमें यह विश्व के किसी भी विश्वविद्यालय में नहीं पढ़ाया जाता है !
मेरा विचार है कि बेरोजगारी एक भ्रम है ! जिसे कभी भी समाप्त किया जा सकता है और हमारे पड़ोसी देश चीन ने हमसे अधिक जनसँख्या और गरीबी होने के बाद भी पिछले मात्र 20 वर्षों में ऐसा करके दिखला भी दिया है !
क्योंकि जब तक कोई व्यक्ति देश, काल, परिस्थिति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था का उपयोग करना नहीं सीख लेता है, तब तक वह बेरोजगार ही रहेगा !
इसीलिए इस विषय पर एक विशेष विचार श्रृंखला युवाओं के लिए सनातन ज्ञान पीठ की ओर से आगामी बुधवार से आयोजित कर रही है ! जिसमें संपन्नता के सूत्रों पर चर्चा होगी ! जिससे युवाओं में बेरोजगारी का भय समाप्त किया जा सके !
और अधिक जानकारी के लिए आप कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं !!
योगेश कुमार मिश्र
संस्थापक
सनातन ज्ञान पीठ
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान
कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये
मोबाईल : 9453092553
और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये
www.sanatangyanpeeth.in
आन लाईन गुरुकुल के पाठ्यक्रम के लिये निम्न लिंक क्लिक कीजिये !
http://gurukul.sanatangyanpeeth.com/
