विश्व विजय हेतु बौधिक क्षमता मात्र भारत के पास है : Yogesh Mishra

भारत के पास ही एक मजबूत आई.टी. पारिस्थितिकी तंत्र है जो किसी भी तकनीक का लोकतंत्रीकरण करने की सभी क्षमताएं रखता है ! क्योंकि विश्व स्तर पर हम एक ऐसे देश के रूप में पहचाने जाते हैं ! जिसके पास आई.टी. के सबसे कुशल ए.आई. वर्कर हैं ! जो कुशल ए.आई. वर्कर पूरे विश्व को निर्यात होते हैं !

विश्व डिजिटल तकनीकी के परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है ! जिसमें आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता और हैकिंग का दौर है ! जो देश इस विधा में आगे बढ़ेगा वही आने वाले युग में महाशक्ति होगा !

आज हेल्थकेयर, शिक्षा, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, बैंकिंग, वित्त, कृषि, मत्स्य पालन, समुद्री संसाधन, जल प्रबंधन, वैकल्पिक चिकित्सा, सुरक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण, दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षा और खतरों पर अंकुश लगाने, शासन, प्रशासन सभी जगह के कार्य में भारतीयों के कृत्रिम बुद्धिमत्ता और हैकिंग का सहारा लिया जा रहा है ! आज भारत दुनिया के लिए आई.टी. सुविधा का सबसे बड़ा केंद्र है !

भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला, विविधताओं का सबसे बड़ा देश है और दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा ऑनलाइन बाजार कहीं नहीं है ! भारत के पास विश्व में सबसे अधिक मेधावी और परिश्रमी युवा हैं ! यही भारत की शक्ति है ! बस आवश्यकता है इस शक्ति को सही तरह प्रयोग करने की !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2493

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *