वृक्षारोपण से रोग शांति के लिए पैर मिट्टी पर रखकर कुर्सी पर शांत बैठें, मिट्टी सहित पौधे को दोनों हाथों की अंजलि में थामें, 4 मिनट तक विकार शांति की प्रार्थना करें और उत्तर की ओर मुख करके उसे धरती में स्थापित कर दें।
इसके बाद जैसे-जैसे आप इस पौधे की सेवा करते हैं, वैसे-वैसे रोगों की शांति होने लगती है और 40 दिन के भीतर स्पष्ट लाभ दिखाई देने लगता है।
जब पैर सीधे मिट्टी को छूते हैं, तो शरीर का तनाव उतरने लगता है और मन विश्राम की अवस्था में आता है। हाथों की अंजलि में जीवित पौधे और मिट्टी को लेने से स्पर्श के माध्यम से मन स्थिर होता है और सूक्ष्म जैविक संतुलन सधता है।
4 मिनट तक एकाग्र होकर किया गया संकल्प देह की स्वाभाविक संतुलन-क्षमता को जगाता है, और उत्तर दिशा की ओर मुख करके पौधा लगाने से देह की ऊर्जा व दिशा का तालमेल बनता है।
फिर पौधे की नियमित देखभाल से मन में शांति व स्थिरता आती है, और 40 दिन की सतत सेवा से शरीर में नई लय बनने लगती है। यह मेरा निजी अनुभव है !!
योगेश कुमार मिश्र
संस्थापक
सनातन ज्ञान पीठ
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान
कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क करें
9453092553।

