शैव ग्राम केवल ईंट-पत्थर का ढांचा या कोई व्यावसायिक परियोजना नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के सान्निध्य में जीने, सीखने और अपने मूल स्वरूप से जुड़ने का एक जीवंत प्रयोग है।
यहाँ हम उच्च घनत्व वाले खाद्य वनों का विस्तार कर रहे हैं, ताकि प्रकृति और जीव-जंतुओं के साथ एक सामंजस्यपूर्ण जीवन जिया जा सके। यहाँ सुगंध वाटिका, नक्षत्र वाटिका, फल वाटिका और रसोई वाटिका के माध्यम से हमारी प्राचीन वनस्पतिक चेतना को पुनर्जीवित किया जा रहा है।
यह सब किसी को दिखाने या किसी दौड़ में प्रथम आने के लिए नहीं है, बल्कि यह हमारी अपनी अंतरात्मा की पुकार और मौज का परिणाम है। जब लोग बाहर से यह सब देखते हैं, तो वह अपनी सीमित वैचारिक मान्यताओं के कारण इसे भी किसी बड़ी उपलब्धि की दौड़ मान बैठते हैं और सोचते हैं कि इसके पीछे कोई बहुत बड़ा व्यावसायिक या सामाजिक लाभ छिपा होगा।
लेकिन सत्य यह है कि शैव ग्राम का एक-एक पौधा और एक-एक कार्य मेरी आत्मीय शांति और आनंद का विस्तार है। जब कोई सृजन दबाव से नहीं, बल्कि आंतरिक मौज से होता है, तो वह समाज के लिए एक शाश्वत प्रेरणा बन जाता है। दौड़ में शामिल लोग हमेशा भविष्य की चिंता और अतीत के तनाव में जीते हैं और वे वर्तमान के आनंद से पूरी तरह वंचित रह जाते हैं।
इसके विपरीत, जो व्यक्ति अपनी मौज में जीता है, वह हर पल का भरपूर रस लेता है। इसलिए, यह सर्वथा स्पष्ट है कि जो व्यक्ति समाज की किसी भी दौड़ का हिस्सा ही नहीं है, उसे संसार की कोई भी ताकत पराजित नहीं कर सकती। शैव ग्राम मेरी वही स्वतंत्र, सहज और आनंदित मौज है, जो किसी भी प्रतिस्पर्धा के दायरे से कोसों दूर है।
योगेश कुमार मिश्र
संस्थापक
सनातन ज्ञान पीठ
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान
कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये
मोबाईल : 9453092553

