शैव ग्राम – ईश्वर का घर

कंक्रीट के जंगल में कैद मानवता की मुक्ति के लिए निर्मित ‘शैव ग्राम’ 12 एकड़ में फैली एक बेहद खूबसूरत और शांत प्राकृतिक जीवन की अनुभूति है। इसे साक्षात ईश्वर के घर के रूप में बनाया गया है।

यहाँ साधकों के रहने के लिए प्रकृति और आधुनिक निवास के साथ बड़ी कार पार्किंग, शिव मन्दिर, प्रसाद वितरण स्थल और उत्सव प्रांगण भी उपलब्ध हैं।

इसमें पानी के झरने, संगमरमर की पगडंडियाँ, बांस के पेड़ और हरियाली, फूड गार्डन तथा गहन ध्यान कक्ष उपलब्ध हैं, जहाँ लाखों पक्षियों के साथ आप जीवन का आनन्द ले सकते हैं। यह जीवन ऊर्जा को सक्रिय करने के लिए एक आदर्श और प्रदूषण मुक्त वातावरण है।

विशाल नेचुरल ऑडिटोरियम: जहाँ गुरुदेव के प्रवचन, ध्यान, और सामूहिक गहन साधना आदि आयोजित होते हैं।

डाइनिंग हॉल: यहाँ उच्च गुणवत्ता वाला स्वच्छ, स्वादिष्ट, शाकाहारी व ऑर्गेनिक भोजन परोसा जाता है।

कैफे प्लाजा: यहाँ सैंडविच, पेस्ट्री, ताज़ा जूस और अन्य स्नैक्स मिलते हैं।

बाशो स्पा और पूल: स्विमिंग पूल, जकूज़ी, सॉना बाथ, जिम और मसाज पार्लर की सुविधाएँ मौजूद हैं।

खेलकूद की सुविधाएँ: साधकों के मनोरंजन और फिटनेस के लिए यहाँ टेनिस और टेबल-टेनिस कोर्ट के साथ आधुनिक जिम भी बनाए गए हैं।

इवनिंग प्रोग्राम्स: आश्रम में दिनभर के ध्यान के बाद रात में सिनेमा, थिएटर, क्रिएटिविटी नाइट्स, लाइव क्लासिकल संगीत और फुल-मून (पूर्णिमा) डांस मेडिटेशन जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

गैलेरिया: आश्रम के भीतर एक बुटीक है, जहाँ ध्यान और दैनिक दिनचर्या के लिए अनिवार्य वस्त्र मिलते हैं।

लाइब्रेरी: गुरुदेव की जीवन बदलने वाली पुस्तकें, ऑडियो/वीडियो प्रवचन और अन्य सामग्री सभी के प्रयोग के लिए उपलब्ध हैं, जिन्हें आप खरीद भी सकते हैं।

इस ईश्वर के घर में आपका स्वागत है।

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2614

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *