आज के युग में युवाओं को केवल रोजगार के लिए ‘नौकर’ नहीं, बल्कि समाज का नेतृत्व करने वाला ‘मालिक’ बनाने की अत्यंत आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से सनातन ज्ञान पीठ ने अपने उच्च स्तरीय साधना केंद्र शैव ग्राम के जिज्ञासुओं के लिये ‘प्रज्ञा बोध साधना’ का छह माह का मासिक पाठ्यक्रम तैयार किया गया है।
यह विशेष सिलेबस सनातन दर्शन, मानव मनोविज्ञान, संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता और आपदा प्रबंधन पर केंद्रित है ! जिसका मुख्य लक्ष्य आत्म-कल्याण और लोक-कल्याण के साथ एक सर्वस्वीकृत व तार्किक व्यक्तित्व का निर्माण करना है।
यह छह महीने की विशेष साधना का क्रमिक विकास इस प्रकार होगा।
प्रथम माह ‘प्रकृति और तत्व बोध’ पर केंद्रित होगा, जहां ईशावास्य उपनिषद के आधार पर युवा मौन द्वारा प्रकृति से तालमेल बिठाकर ईश्वरीय ऊर्जा प्राप्त करना सिखाया जायेगा।
दूसरे माह में ‘करुणा बोध’ (प्रश्न उपनिषद) के अंतर्गत पशु-पक्षियों व सूक्ष्म जीवों के प्रति संवेदना और प्राण ऊर्जा के प्रवाह की अनुभूति का विज्ञान सिखलाया जायेगा।
तीसरा माह में ‘आत्म अंतर्बोध’ का है, जिसमें कठोपनिषद के ज्ञान से इंद्रियों पर नियंत्रण और मानसिक सीमाओं को तोड़कर ‘असंभव’ को ‘संभव’ बनाने का मनोवैज्ञानिक का प्रशिक्षण मिलेगा ।
चौथे माह में ‘संवाद और शास्त्रार्थ’ (न्याय दर्शन) के सिधान्त पर साक्ष्य-आधारित संवाद सिखाया जायेगा, ताकि विचारों में स्पष्टता आये और संवाद कभी विवाद न बने।
पांचवे माह में ‘मानवता और लोक-कल्याण’ (तैत्तिरीय उपनिषद) के तहत वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना से नेतृत्व कौशल का अभ्यास करवाया जायेगा ।
छठे माह में ‘संकल्प और सृष्टि बोध’ (माण्डूक्य उपनिषद) में वर्णित स्वयं को ब्रह्मांडीय चेतना से जोड़ने का अभ्यास करवाया जायेगा !
जिससे भगवान शिव द्वारा स्थापित में लोक-कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा।
यदि आप भी इस लोक कल्याण के महाभियान में जुड़ना चाहते हैं तो संस्थान के जन संपर्क प्रभारी श्री शिवम् शुक्ला जिनका संपर्क नम्बर – 63933 30597 उनसे वार्ता कर सकते हैं ! कार्यालय में संपर्क कीजिये या या कमेन्ट में अपना नाम व नम्बर दीजिये जिससे हम आपसे संपर्क कर सकें !
धन्यवाद
योगेश कुमार मिश्र
संस्थापक
सनातन ज्ञान पीठ
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान
कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये
मोबाईल : 9453092553
