शैव ग्राम की सदस्यता के नियम

पूरे विश्व से बहुत से साथी शैव ग्राम की सदस्यता के लिये निरंतर संपर्क कर रहे हैं, किन्तु शैव ग्राम की सदस्यता के लिये कुछ अनिवार्य शर्तें हैं, जिन्हें सभी को जानना और मानना आवश्यक है ! सदस्यता देने पर अंतिम निर्णय गुरुदेव का ही होता है !

शैव ग्राम का सदस्य होने की सात अनिवार्य शर्तें :-

1.  व्यक्ति के ऊपर किसी भी तरह का कोई लोन या फाइनेंशियल जिम्मेदारी नहीं होना चाहिए ।

2.  व्यक्ति पर किसी भी तरह के सिविल और क्रिमिनल मुकदमा नहीं होना चाहिए ।

3.  व्यक्ति ने अपने सभी पारिवारिक दायित्व पूरे कर लिए हो । अर्थात व्यक्ति पारिवारिक दायित्व से पलायन किया हुआ नहीं होना चाहिए ।

4.  व्यक्ति में सर्वस्व को बिना किसी भेदभाव के स्वीकारने का साहस होना चाहिए ।

5.  व्यक्ति प्रकृति प्रेमी होना चाहिए, उसे जीव जंतु, पशु पक्षी, वनस्पति के साथ सामंजस्य बिठाने में कोई मानसिक या शाररिक आपत्ति नहीं होनी चाहिए ।

6.  व्यक्ति भगवान शिव के मार्ग का अनुकरण करते हुए सर्वस्व को त्यागने का साहस रखता हो ।

7.  व्यक्ति भगवान की बनाई हुई इस सृष्टि में लोक कल्याण के भाव से आजीवन कार्य करने के लिए मानसिक रूप से तैयार हो ।

ऐसे शिव प्रेमी साथियों को ही शैव ग्राम में सदस्यता प्रदान की जाती है ।

शिवम् शुक्ला

जन संपर्क प्रभारी, शैव ग्राम

संपर्क – 63933 30597

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2487

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *