शैव ग्राम की साधना में ऊर्जा संरक्षण का रहस्य

आधुनिक मनुष्य की सबसे बड़ी त्रासदी यह है कि वह वस्तुओं के संग्रह में अपनी समस्त जीवन-ऊर्जा गंवा देता है। जबकि शैव साधक का आदर्श ‘शून्य-भार जीवन’ है।

क्योंकि शैव साधक जानता है कि हमारे चारों ओर जितनी अधिक अनावश्यक वस्तुएं होंगी, हमारे चित्त का उतना ही अधिक भाग उन वस्तुओं की सुरक्षा, रख-रखाव और चिंता में बंधा रहता है।

प्रत्येक अनावश्यक वस्तु हमारी चेतना पर एक बोझ की तरह टिकी होती है।

जब शैव साधक अपनी आवश्यकताओं को न्यूनतम कर लेता है, केवल उतना ही ग्रहण करता है जितना देह को स्वस्थ और गतिशील रखने के लिए अनिवार्य है ! तब उसकी बाहर बिखरने वाली ऊर्जा भीतर की ओर मुड़ने लगती है।

शैव ग्राम में विशेष मार्गदर्शन में कम वस्तुएं, कम शब्द, और कम भोजन यह तीनों मिलकर साधक के भीतर एक ऐसे प्रचंड ऊर्जा निर्मित करते हैं, जो कुंडलिनी शक्ति को ऊर्ध्वमुखी करने के लिए आवश्यक ईंधन का कार्य करती है।

आप प्रकृति में भी देखिए तो कोई भी पक्षी या वृक्ष कल के लिए संग्रह नहीं करता, इसीलिए उनके जीवन में एक सहज संगीत और उत्सव नित्य चल रहा होता है।

शून्य-भार जीवन का अर्थ दरिद्रता नहीं, अपितु अपनी स्वयं की आंतरिक समृद्धि में इतना तृप्त हो जाना है कि बाहरी वस्तुओं की बैसाखी की आवश्यकता ही न रहे।

इस बोध की अनुभूति शैव साधकों को शैव ग्राम में कैवल्य तप के दौरान बहुत ही अच्छी तरह होती है, यही शैव ग्राम में साधकों की ऊर्जा संरक्षण का रहस्य है !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2718

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *