शैव ग्राम को क्यों है प्रबुद्ध उदार व्यक्तियों की तलाश

प्राकृतिक आवास और स्वस्थ्य वर्धक भोजन संस्थान की ओर से फ्री 

व्यक्ति अपने जीवन में चाहे कितनी ही महान उपलब्धियाँ हासिल कर ले, किन्तु बुढ़ापे में उसका अनुभव किसी काम नहीं आता है और उसके अशक्त होने के साथ-साथ धीरे धीरे वह समाज और परिवार पर बोझ बनता चला जाता है और एक समय ऐसा भी आता है कि परिवार का मुखिया अब परिवार के अंदर सबसे ज्यादा तनाव और अपेक्षा झेलता हुआ दिखाई देता है !

इस पर मनोवैज्ञानिक रूप से गहन अध्ययन करने के बाद मैंने ऐसे प्रतिभावान, अनुभवी, साथियों के लिये एक प्राकृतिक भौतिक स्थान स्थापित करने का निर्णय लिया है ! जहाँ पर इन महान अनुभवी साथियों को साथ में लेकर जीवन के दूसरी इनिंग की शुरआत की जा सके ! जिससे समाज और राष्ट्र दोनों को लाभान्वित किया जा सके !

ऐसे सभी प्रबुद्ध साधकों को यदि प्राकृतिक आवास और स्वस्थ्य भोजन की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाये, तो उनके अनुभव से समाज को बहुत अधिक लाभान्वित किया जा सकता है ! जो निश्चित रूप से लोक कल्याण की दिशा में एक बहुत बड़ा कार्य होगा !

इसी दिशा में शैव ग्राम समाज के प्रबुद्ध अनुभवी साथियों की तलाश कर रहा है, अभी हाल ही में बहुत से बड़े बिजनेसमेन, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और वरिष्ठ पदों पर अपने जीवन का अनुभव प्राप्त किये हुये बहुत से साथियों ने शैव ग्राम से जुड़ने की इच्छा प्रगट की है ! जिनसे मैं शीघ्र ही व्यक्तिगत भेंट करूँगा !

शैव ग्राम का यह प्रबुद्ध समूह मात्र 100 व्यक्तियों का समूह नहीं होगा बल्कि यह भारत की तकदीर को लिखने वाला एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जो आने वाली पीढ़ियां की सकारात्मक दशा और दिशा ही बदल देगा !

इसलिए यदि आपको लगता है कि आप भी हमारे साथ जुड़कर जीवन के उत्तरार्ध में कुछ बड़ा करना चाहते हैं या बड़ा कर सकते हैं, तो आप तत्काल हमसे संपर्क कीजिये, हमें आपके साथ जुड़कर इस लोक कल्याण के महान कार्य को करने में बहुत खुशी होगी ! धन्यवाद

विशेष सूचना :-

यदि आप भी इस लोक कल्याण के महाभियान में जुड़ना चाहते हैं तो आप संस्था से डिजिटल फार्म लेकर अवश्य भर दीजिये ! कोई असुविधा होने पर संस्थान के जन संपर्क प्रभारी श्री शिवम् शुक्ला जिनका संपर्क नम्बर – 63933 30597 उनसे वार्ता कर सकते हैं ! कार्यालय में संपर्क कीजिये या या कमेन्ट में अपना नाम व नम्बर दीजिये जिससे हम आपसे संपर्क कर सकें !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

मोबाईल : 9453092553

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2459

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *