शैव ग्राम मुफ्तखोरी का अड्डा नहीं है

वर्तमान में शैव ग्राम कार्यालय में प्रतिदिन लगभग 700 फोन कॉल्स प्राप्त हो रहे हैं, जिनमें से अधिकांश लोग केवल निःशुल्क आवास और भोजन की उपलब्धता के बारे में जानना चाहते हैं। यह अत्यंत ही दुखद है !

हम अत्यंत विनम्रता पूर्वक यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि गुरुदेव के मार्ग दर्शन में स्थापित शैव ग्राम एक विशुद्ध साधना केंद्र है !

शैव ग्राम कोई धर्मशाला, विश्राम गृह या पर्यटन स्थल नहीं है। यहाँ की व्यवस्थाएं केवल और केवल अनुशासित शैव साधना के लिए आरक्षित हैं।

इसलिये जो लोग वास्तव में भगवान शिव का अनुगमन करके अपना आध्यात्मिक विकास करना चाहते हैं, वही संस्थान में फोन करें ! केवल उन्हीं का यहाँ स्वागत है।

केवल कौतूहलवश या निःशुल्क सुविधाओं की अपेक्षा रखकर फोन करने से कार्यालय का बहुमूल्य समय नष्ट होता है, जिससे शिव को अपना जीवन समर्पित कर चुके वास्तविक साधकों को असुविधा होती है।

कृपया व्यवस्था बनाए रखने में हमारा सहयोग करें और केवल गुरु देव के सानिध्य में गंभीर साधना करने वाले वास्तविक शिव साधक ही संपर्क करें। तो अच्छा रहेगा !!

शैव ग्राम में साधकों की पात्रता के लिये गुरुदेव द्वारा पहले ही बतलाया जा चूका है, उसे पढ़िये !!

जन संपर्क प्रभारी

 शिवम् शुक्ला

संपर्क नम्बर – 63933 30597

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2515

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *