हमारे क्रोध, उन्माद या द्वेष जैसे आवेग अचानक जन्म नहीं लेते, वह हमारे अवचेतन मन (चित्त) में वर्षों से जमा पुराने संस्कारों, पूर्वाग्रहों और मानसिक कचरे का परिणाम होते हैं।
शिव कहते हैं जिन्हें ‘क्लेश’ और ‘वृत्तियाँ’ कहते हैं। यह हमारे विकृत मूल संस्कारों का प्रगट स्वरूप है !
जब तक हम अपने भीतर जमा इन मूल संस्कारों का उपचार नहीं करते, तब तक बाहरी व्यवहार में स्थायी संतुलन लाना असंभव है। चित्त के इसी आंतरिक शुद्धिकरण और परिमार्जन की वैज्ञानिक पद्धति को ‘संस्कार चिकित्सा’ कहा जाता है।
शैव ग्राम में आवेग के रूपांतरण की प्रक्रिया के चार चार चरण हैं !
पहला : दृष्टा भाव (साक्षी बनना): जब भी मन में क्रोध या उत्तेजना का आवेग उठे, तो उस पर तुरंत प्रतिक्रिया करने के बजाय ठहर जाएं।
अष्टावक्र गीता और विज्ञान भैरव तंत्र के अनुसार, स्वयं को उस आवेग से अलग करके एक ‘दृष्टा’ की तरह देखें। जैसे ही हम आवेग को होशपूर्वक देखना शुरू करते हैं, उसकी विनाशकारी ऊर्जा अपने आप टूटने लगती है।
दूसरा मानसिक विरेचन : जैसे शरीर की शुद्धि के लिए त्रिफला या पंचकर्म आवश्यक है, वैसे ही मन की शुद्धि के लिए ‘मानसिक विरेचन’ जरूरी है। इसके लिए सोशल मीडिया के विवादों, नकारात्मक खबरों और व्यर्थ की चर्चाओं रूपी वैचारिक कचरे से ‘मानसिक उपवास’ करना पड़ता है। बाहरी कचरा रुकते ही भीतर के पुराने संस्कार शांत होने लगते हैं।
तीसरा नीलकंठ मनोयोग: भगवान शिव ने समुद्र मंथन के विष को न तो बाहर फेंका (जिससे सृष्टि जलती) और न ही पेट में उतारा (जिससे स्वयं का नाश होता), बल्कि उसे कंठ में रोक लिया।
इसी प्रकार, समाज या परिवार से मिलने वाले अपमान और कटुता पर आवहगी प्रतिक्रिया देने के बजाय, उसे अपने ‘विवहक रूपी कंठ’ में रोककर शांत संकल्प और करुणा में बदल देना ही नीलकंठ साधना है।
चौथा नूतन सात्विक बीजारोपण: पुराने संस्कारों को केवल दबाया नहीं जा सकता, उन्हें नए संस्कारों से बदलना पड़ता है। प्रतिदिन स्वाध्याय, मौन, प्रकृति-सेवा (वृक्षारोपण) और जीव-दया के अभ्यास से मस्तिष्क में नए शांत ‘न्यूरल पाथवह’ बनते हैं, जो व्यक्ति को स्थायी रूप से ‘स्व में स्थिर’ और संतुलित बना देते हैं।
जब आप शेव ग्राम में इन 4 प्रक्रिया से गुजरते हैं तब आप आवेग का भेदन कर पाते हैं !!
योगेश कुमार मिश्र
संस्थापक
सनातन ज्ञान पीठ
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान
कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये
मोबाईल : 9453092553

