वर्तमान संवेदनाहीन और अंधी दौड़ में लिप्त समाज में ‘सचेत निष्क्रियता’ कोई पलायन या कायरता नहीं है, बल्कि एक अत्यंत गहरा दार्शनिक और ईश्वरीय कृत्य है।
जब समाज की अधिकांश गतिविधियां स्वार्थ, शोर, शोषण और उथलेपन से प्रेरित हों, तब उस विक्षिप्त दौड़ का हिस्सा बनने से स्पष्ट इंकार कर देना अपनी आत्मा की पवित्रता को बचाने का सर्वोच्च उपाय है।
दार्शनिक दृष्टि से, जब मनुष्य का हर सांसारिक कृत्य केवल विनाश, कोलाहल और भटकाव पैदा कर रहा हो, तब ‘अकर्म’ ही सबसे बड़ा कर्म बन जाता है। इसी को ‘अकर्म में कर्म देखना’ कहा गया है।
एक ऐसे समाज में जहाँ हर व्यक्ति बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया देने और दूसरों को कुचलकर आगे बढ़ने को आतुर है, वहाँ शांत और बाहर से निष्क्रिय बने रहना वास्तव में एक गहरी आध्यात्मिक साधना है।
यह निष्क्रियता जड़ता या आलस्य नहीं है; यह ‘साक्षी भाव’ का साक्षात्कार है। आप बाहर से भले ही निष्क्रिय दिखें, परंतु भीतर से आप परम ऊर्जा में स्थित होते हैं।
जब आप समाज के वैमनस्य या व्यर्थ के कोलाहल में अपनी ऊर्जा का निवेश नहीं करते, तो आप दुनिया को और अधिक दूषित होने से बचाते हैं।
इस प्रकार, एक अशांत दुनिया में कुछ न करके केवल अपनी आंतरिक शून्यता को साधे रखना भी ईश्वर की सबसे बड़ी साधना और एक दिव्य कृत्य है !!
योगेश कुमार मिश्र
संस्थापक
सनातन ज्ञान पीठ
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान
कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये
मोबाईल : 9453092553

