“सनातन शैव परिवार” का पंजीकरण प्रारम्भ

 सनातन ज्ञान पीठ के संस्थापक श्री योगेश कुमार मिश्र ने गत 2 वर्षों में 300 से अधिक वक्तव्यों में भगवान शिव के अनन्य भक्तों के साधना, शक्ति और सामर्थ पर व्याख्यान दिये हैं !

तथा सनातन ज्ञान पीठ परिवार के सदस्यों को साक्ष्यों के साथ यह बताने की चेष्टा की, कि “शैव जीवन शैली ही इस सृष्टि की अनादि जीवन शैली” है और शैव जीवन शैली से ही विश्व के सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है !

 इस दिशा के अगले चरण में प्रवेश करते हुए सनातन ज्ञान पीठ “सनातन शैव परिवार” के पंजीकरण का कार्य आरंभ कर रहा है !

जिस महा अभियान में सनातन शैव परिवार के सदस्यों को सनातन शैव जीवन शैली के अनुसार योग, साधना, तप, तंत्र, ज्योतिष,  ब्रह्मास्मि क्रिया योग आदि का सूक्ष्म परीक्षण एवं प्रयोग विधि का अभ्यास करवाया जाएगा !

साथ ही शैव जीवन शैली से संबंधित विलुप्त विज्ञान तथा अंश मात्र में उपलब्ध पाठ्य सामग्री को भी उपलब्ध करवाया जाएगा ! यह सभी सुविधाएं मात्र सनातन शैव परिवार के सदस्यों के लिए ही होगी !

 जो भी साथी शैव जीवन शैली के महत्व को समझते हैं और शैव जीवन शैली में विश्वास रखते हैं तथा इस पृथ्वी पर शैव जीवन शैली की पुनः स्थापना में सहयोग करना चाहते हैं ! वह साथी संस्थान में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं !

भगवान शिव ही अनादि, अनंत, असीम शक्तियों से ओत प्रोत इस सृष्टि के निर्माता, पालनहार और संहारक देवता हैं ! इस सृष्टि में सभी जीव-जंतु, पशु-पक्षी, वनस्पति, पंचतत्व आदि का निर्माण भगवान शिव के “शिव ओरे” से ही हुआ है !

इसी रहस्य को जानकर वैष्णव अवतार राम और कृष्ण ने भी अपने जीवन काल में भगवान शिव की अनन्य भक्ति की है !

भगवान शिव के शक्तियों के रहस्य को समझने के लिए एवं भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त करने के लिए आप इस विश्वव्यापी महा अभियान से जुड़ सकते हैं !

 और अधिक जानकारी के लिए आप कार्यालय में संपर्क करके अपना पंजीकरण करवा सकते हैं !!

सचिव

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2491

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *