सामाजिक हिंसा का जिम्मेदार कौन : Yogesh Mishra

वासना से भरा पुरुष हमेशा स्त्री को वासना का एक साधन ही समझता है । वह उसे पुज्या नहीं भोग्या ही समझता है । वह हर पल वासना की दृष्टि से उसे देखता है । वह उसे प्रेम की नजर से नहीं देख पाता है । जबकि स्त्री सदैव प्रेम से भरी रहती है । वह सदैव पूर्ण रहती है । इसीलिये वह एक पूर्ण संतान को जन्म दे पाती है !

              स्त्री की निरंतर एक ही खोज चलती रहती है । वह सुन्दर पुरुष को खोज नहीं करती है । वह एक प्रेम करने वाले और उसे समझने वाले पुरूष की खोज करती है । स्त्री की यह खोज कभी भी नहीं रुकती है । वह सदैव उसे ही खोजती रहती है । जिस पर वह अपने प्रेम की वर्षा करे ।

स्त्री की इसी निरंतर खोज पर पुरुष उसके चरित्र पर प्रश्न चिन्ह लगा देता है । एक विफल पुरुष और कर भी क्या सकता है । केवल स्त्री पर प्रश्न चिन्ह लगाने के सिवाय ।

 विकृत पुरुष की वासना के भिक्षा पात्र में कभी भी प्रेम नहीं समा सकता है । इसीलिए तो स्त्री उस पुरुष को खोजती है, जो उसके प्रेम के योग्य हो । उसे शुद्ध प्रेम, वह भी गहराई से करने वाला हो । स्त्री को वासना नहीं चाहिए ।

वह प्रेम के गहनता तक उतरना चहाती है । वह रुह के स्पर्श तक प्रेम करना चहाती है । वह अमर प्रेम खोजती है जो एकरुपता से उसे प्रेम करें । प्रेम की बरखा में रंग जाना चहाती है । वह प्रेम से रंगने वाला रंगरेज खोजती है । और शायद इसीलिए स्त्री प्रेम की चाह में अपना देह प्रेमी पुरुष को सौप देती है और पुरुष देह की लालसा में प्रेम करता है !

किन्तु आधुनिक समाज में अब स्त्री ईश्वरीय व्यवस्था के विपरीत जा कर प्रेम नहीं धन, दौलत, सुविधा और सुरक्षा ढूंढ रही हैं ! इसीलिये उनके गर्भ से उत्पन्न होने वाले बच्चे भी विकृत ही नहीं बल्कि हिंसक भी पैदा हो रहे हैं !

पुरुष तो सदैव से हिंसक और आक्रान्ता रहा है ! इसी प्रवृत्ति के कारण उसने करोड़ों युद्ध लड़े हैं ! हजारों सर्वनाश किये हैं ! यदि स्त्री भी पुरुष बनने की चाहत में वैसी ही हिंसक हो जायेगी तो समाज और सृष्टि दोनों का क्रम रुक जायेगा !!  

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

सनातन शैव ग्राम के नये यूट्यूब चेनल पर सस्क्राइब कर और नये वीडियो देखिये

https://www.youtube.com/channel/UClcLw8iz5AxN9RyI26x9GcQ

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2491

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *