हिन्दुओं को सही नेतृत्व की तलाश : Yogesh Mishra

यूपी में समाजवादी पार्टी ने मुसलमानों के 90% मतों को प्राप्त किया ! बहुत से मुसलमान तो विदेशों से लाखों रुपये खर्च करके अपने काम का नुकसान करके मात्र समाजवादी पार्टी को वोट देने के लिये भारत आये !

समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने के लिये भी मौलानाओं ने खूब दौड़ लगायी ! मुस्लिम स्त्रियों से लेकर मुसलमान का बच्चा समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने के लिये समर्पित दिखाई दिया ! यह बात अलग है कि वहीँ समाजवादी पार्टी के मुखिया हिन्दू नेता अपनी सफलता के लिये गुप्त अनुष्ठान करवाते और बाबाओं का गुप्त आशीर्वाद लेते नज़र आये !

वही दूसरी तरफ सत्ताधीन भारतीय जनता पार्टी संघ की बैसाखी पर लदा नज़र आया ! संघ के सारी ताकत लगा देने के बाद भी संघ और बीजेपी हिन्दुओं का मात्र 55% मतदान ही करवा पायी ! दर्जनों सीटों पर बीजेपी का सपा से जीत का अंतर मात्र हजार मतों के आस पास ही रहा !

संघ और बीजेपी के संयुक्त प्रयास के बाद हिन्दुओं का न जागना यह बतलाता है कि अब संघ और बीजेपी समाज से कट चुके हैं या कहिये कि संघ और बीजेपी की धूर्तता पूर्ण नीतियों से हिन्दू समाज इनसे ऊब चुका है !

ऊबे भी क्यों नहीं आज तक संघ और बीजेपी ने हिन्दुओं को सिवा शोषण और धोखे के अलावा दिया क्या है ? पञ्च साल के पिछले कार्यकाल में कार्यकर्ताओ की कोई सुनवाई नहीं की गयी, भ्रष्टाचार का बोल बाला रहा, सत्ता तो उत्तर प्रदेश की थी पर सभी छोटे बड़े निर्णय दिल्ली और नागपुर से लिये जाते थे !

उसी का परिणाम है कि उप मुख्यमंत्री जैसे प्रभावशाली लोग हार गये ! भले ही उनके पास पी.डब्लू.डी. जैसे धन उगले वाले विभाग थे ! पर वह धन कहाँ से और कैसे पैदा करना है यह उनके नियंत्रण में नहीं था बल्कि यह सारे निर्णय बीजेपी कार्यालय से लिये जाते थे ! इतना ही नहीं आम नागरिक तो छोड़िये विधायको और सांसदों तक की नहीं सुनी गयी ! कार्यकर्ता की तो बात ही छोड़ दीजिये !

पूरे कार्यकाल में ठाकुरवाद का खूब बोलबाला रहा और ब्रह्मणों का खूब दमन किया गया ! बनियान समाज का भी धन सम्बन्धी नये नये कानून बना कर खूब शोषण होता रहा ! हर विभाग का इंस्पेक्टर राज पूरी तरह से समाज के शोषण और भ्रष्टाचार के लिये हावी रहा !

कुल मिला कर इस शासनकाल में जनता को कोई रहत नहीं मिली ! हां आईटी सेल की मदद से बेरोजगारों और रिटायर लोग जो समाज में बस सिर्फ बिना सोचे समझे बड़बड़ाते रहते हैं, जिनकी उनके परिवार वाले भी नहीं सुनते हैं और यह लोग समाज में कोई प्रतिष्पर्धी काम नहीं करते हैं ! उनका जरूर ब्रेनवाश करके झूठ गलत सूचना के आधार पर संघ और बीजेपी के पक्ष में वातावरण बनाने का प्रयास किया गया है और इस जीत से यही वर्ग सबसे अधिक आत्म मुग्ध प्रसन्न होकर घूम रहा है ! जबकि आम हिन्दू का संघ और बीजेपी दोनों से मोह भंग हो चुका है और वह अब अपने राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिये नया विकल्प तलाश रहा है !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

आन लाईन गुरुकुल के पाठ्यक्रम के लिये निम्न लिंक क्लिक कीजिये !

http://gurukul.sanatangyanpeeth.com/

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *