युवाओं के कल्याण के लिये विशेष अभियान

कहा जाता है किसी भी देश की रीड़ उसे देश का युवा होता है ! किन्तु गलत जीवन शैली और जीवन में विकसित होने के अवसर की कमी के कारण आज भारत का युवा अंदर तक इतना डरा हुआ है कि स्वस्थ्य चिंतन तो बहुत दूर की बात उसमें अब चेतन ही नहीं बची है !

इस बिना चेतना का युवा देश और परिवार पर उस बोझ की तरह है, जैसे कोई मानसिक विकलांग बच्चे अपने परिवार के लिये एक समस्या हो जाता है !

अब बात करते हैं समाधान की ! ऐसा नहीं है कि इन परिस्थितियों को बदला नहीं जा सकता है ! बस हमें अपने जीने और सोचने के तरीके में थोड़ा सा परिवर्तन करना होगा ! जिस परिवर्तन को आज विश्व के किसी भी शिक्षा संस्थान में नहीं बतलाया जाता है !

बल्कि सच्चाई तो यह है कि आज देश के सभी शिक्षण संस्थान व्यक्ति को शिक्षा के नाम पर मानसिक रूप से विकलांग और गुलाम बना रहे हैं !

अतः आज समाज में ऐसे परिपक्व समाजसेवी की बहुत आवश्यकता है, जो देश की युवा पीढ़ी को आत्म कल्याण के लिये को नई दिशा दे सके, अन्यथा जिस तरह का युवा इस देश में निर्मित हो रहा है, उससे भारत का भविष्य सुरक्षित नहीं है !

इसी संदर्भ में सनातन ज्ञान पीठ ने गत वर्ष एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आरंभ किया था ! जिसमें युवाओं के साथ स्वस्थ मानसिकता से संवाद स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया था और उन्हें देश की मुख्यधारा में वापस लाने का प्रयास किया गया था !

इस संदर्भ में गत वर्ष 3000 से अधिक बच्चों को इस लोक कल्याण महाअभियान में भाग लिया ! जिससे बहुत से बच्चों के जीवन में आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन हुये ! अतः इस वर्ष भी इसी कार्यक्रम को निरंतर चलने का निश्चय किया गया है !

इस तरह के राष्ट्रव्यापी अभियान से जुड़ने के लिए तथा वह युवा जो अपने जीवन को व्यर्थ समझते हैं, वह  युवा सनातन ज्ञान पीठ के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2491

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *