ब्रह्मास्मि क्रिया योग विशुद्ध रूप से आत्म कल्याण की साधना पद्धति है ! इसमें व्यक्ति अपने चेतना के स्तर को विकसित करके अपने को माया के प्रभाव से मुक्त करता है !
शिव मार्तंड साधना व्यक्ति माया से अपने सांसारिक उपलब्धियों को प्राप्त करता है ! जैसे संतान प्राप्त करना, नौकरी पाना, मकान, वाहन, विदेश यात्रा, पदोन्नति विवाह आदि !
अर्थात दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि ब्रह्मास्मि किया योग के द्वारा आदमी माया अर्थात संसार के प्रभाव से मुक्त होकर अपने आत्म कल्याण के मार्ग पर चलता है !
शिव मार्तंड साधना में व्यक्ति माया के क्रिया रहस्य को जानकर माया से अपने सांसारिक सफलता को प्राप्त करता है !
शिव मार्तंड साधना भगवान शिव की एक प्रभावशाली क्रियात्मक साधना विधि है ! जिससे माया, योग माया और महामाया तीनों को नियंत्रित किया जा सकता है !
इससे व्यक्ति अपने पूर्व जन्म के प्रारब्ध दोषों के कारण उत्पन्न बार-बार विभिन्न प्रकार की असफलताओं को रोक कर, भगवान शिव की कृपा से इस संसार में सांसारिक सफलता प्राप्त कर लेता है ! जिससे वह अपने को पूरी तरह से स्वस्थ रखते हुये माया के प्रभाव में आए बिना संसार में अपनी जीवन यात्रा पूरी करता है !
और मृत्यु के उपरांत माया के बंधन से मुक्त होकर जन्म मरण के चक्र के बाहर चला आता है ! फिर उसे बार-बार अपने कर्म फल भोगने के लिए किसी भी योनि में जन्म नहीं लेना पड़ता है !
अत: व्यक्ति को संसार में सफलता के लिए तथा आध्यात्मिक सफलता के लिये इस शिव मार्तंड साधना को अवश्य करना चाहिए !
इसमें किसी भी कर्मकाण्डीय औपचारिकता की आवश्यकता नहीं है !
यह साधना सभी के लिए भगवान शिव द्वारा दिये गये ज्ञान के कारण सहज और सर्व स्वीकार्य है ! इस साधना को दैत्य, दानव, देवता, सुर, असुर, यक्ष किन्नर आदि सभी ने की है ! यहाँ तक कि स्वयं भगवान राम तथा पाण्डव आदि सभी ने की है !
साथ ही साथ यह साधना आर्थिक रूप से भी बहुत सस्ती साधना है ! क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार के आडम्बर हेतु अनावश्यक किसी भी कर्मकाण्डीय सामग्री की आवश्यकता नहीं पड़ती है !
यह साधना पद्धति अत्यंत प्रभावशाली है तथा यह व्यक्ति को पूर्व जन्म के कर्मफल से उत्पन्न ग्रह दोषों से मुक्त करती है !
इस साधना विज्ञान का विशेष सत्र सनातन ज्ञान पीठ के संस्थापक श्री योगेश कुमार मिश्र स्वयं लेंगे एवं इस साधना से संबंधित प्रयोगात्मक अभ्यास भी कराएंगे !
जो भी साथी शिव मार्तंड साधना के प्रशिक्षण सत्र में प्रवेश लेना चाहते हैं, वह यथाशीघ्र कार्यालय में संपर्क करें !
सचिव
सनातन ज्ञान पीठ
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान
कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये
मोबाईल : 9453092553
और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये
www.sanatangyanpeeth.in
