डिजिटल वर्ल्ड के नाम पर आज समाज को बहुत व्यवस्थित तरीके से गैर जिम्मेदार, अज्ञानी, भ्रमित और निर्धन बनाया जा रहा है ।
इसके विपरीत आज विश्व के किसी भी शिक्षण संस्थान में व्यक्ति को धनवान और जिम्मेदार बनने का प्रशिक्षण नहीं दिया जाता है ।
आज ज्ञान के नाम पर कुछ शब्द ज्ञान के अतिरिक्त व्यावहारिक जगत का किसी भी प्रकार का कोई भी ज्ञान किसी भी शिक्षा संस्थान में नहीं दिया जाता है, उसी का परिणाम है कि आज व्यक्ति के पास बहुत बड़ी-बड़ी शैक्षिक डिग्रियां हैं किंतु व्यावहारिक धरातल पर जब वह जीवकोपार्जन के लिए उतरता है, तो अपने को अत्यन्त आरोग्य, अशिक्षित और असहाय महसूस करता है ।
इसमें दोष युवाओं का नहीं बल्कि हमारी गलत जीवन शैली का है !
इसी विषय को ध्यान में रखते हुए व्यक्ति को सही व्यावहारिक शिक्षा, आहार, विहार, विचार, भोजन, स्वास्थ्य और सामाजिक कर्तव्य संबंधी जानकारी देने के लिए सनातन ज्ञान पीठ में शैव ग्राम वेलफेयर फाउंडेशन नाम एक प्रोजेक्ट को शुरू किया गया है !
यह योजना बस सिर्फ देश के युवाओं के लिए ही नहीं बल्कि उन बुजुर्गों के लिए भी है, जिनका जीवन गलत और अव्यवस्थित जीवन शैली के कारण अभी तक संघर्षमय बना हुआ है ।
शैव ग्राम वेलफेयर फाउंडेशन की स्थापना पर भौतिक रूप से भी कार्य आरंभ हो गया है, किंतु जो लोग दूरी के कारण इस शैव ग्राम के जीवन शैली परिवर्तन के महा अभियान में नहीं जुड़ पा रहे हैं, उन्हें आरंभिक प्रशिक्षण देने के लिए शैव ग्राम वेलफेयर फाउंडेशन डिजिटल शैव ग्राम महा अभियान से जोड़ने का कार्य आरम्भ करने जा रहा है !
जिस महान कार्य में कोई भी व्यक्ति जुड़कर अपने जीवन की समस्याओं का कारण जान सकता है और आवश्यकता के अनुसार उसमें सुधार करके अपने जीवन को सुखमय में बना सकता है !
यह संपूर्ण कार्य “लोक कल्याण” के लिए आयोजित है ! जो भी साथी इस शैव ग्राम के महा अभियान में जुड़ना चाहता है, वह कार्यालय के नंबर पर संपर्क करके इस मह अभियान में भाग ले सकता है और अपने जीवन को सुखमय में बना सकता है !
विशेष : यह सुविधा मात्र सनातन ज्ञान पीठ के “पारिवारिक सदस्यों” के लिये ही उपलब्ध है !!
योगेश कुमार मिश्र
संस्थापक
सनातन ज्ञान पीठ
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान
कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये
मोबाईल : 9453092553
और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये
www.sanatangyanpeeth.in
