संपन्न होना है तो ज्योतिषियों से दूर रहो : Yogesh Mishra

किसी भी व्यक्ति के जीवन में ज्योतिषी की भूमिका मात्र इतनी ही है कि वह उसे भविष्य में होने वाली घटनाओं की ग्रह गणना के अनुसार एक अनुमानित परिस्थितियों की सूचना देता है !

लेकिन इस सटीक सूचना को देने के लिए ज्योतिषी को एक लंबे समय तक ज्योतिष विद्या का गहन अध्ययन करना पड़ता है तथा निरंतर अपने इष्टदेव की साधना करनी पड़ती है !

 आज के तथाकथित ज्योतिषी न तो ज्योतिष विद्या का गहराई से अध्ययन करना चाहते हैं और न ही निर्मल हृदय से किसी भी इष्टदेव की आराधना, साधना आदि करना चाहते हैं !

 बल्कि आज के ज्योतिषियों का मुख्य उद्देश्य अपने अनुयायियों का भयादोहन कर के उनका आर्थिक शोषण करना हो गया है !

ऐसे भयादोहन करने वाले ज्योतिषी आपके सर्वनाश का कारण बन सकते हैं ! क्योंकि आप तो उनके ऊपर विश्वास करके अपने भविष्य के निर्णय ले रहे हैं, जबकि उन्हों न तो ज्योतिष विद्या की जानकारी है और न ही उन्होंने आपके भविष्य को जानने के लिए कोई साधना की है !

 ऐसे ही धूर्त ज्योतिषियों के कारण आज ज्योतिष विद्या विश्वसनीय नहीं रह गयी है !

अत: यदि आपके व्यक्तिगत अनुभव में कोई ज्योतिषी योग्य नहीं है तो वह ज्योतिषी आपको गलत मार्ग दर्शन करके आपके संपन्नता में बाधक हो सकता है !

अत: आपको सावधानीपूर्वक ऐसे धूर्त ज्योतिषियों से बचना चाहिए ! क्योंकि यह आप के विकास में बाधक हैं !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2491

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *