ईश्वर के अस्तित्व को खोजना क्यों कठिन है

पढ़ने में अजीब लगेगा लेकिन यह सत्य है कि नास्तिकों की उत्पत्ति आस्तिक प्रपंचकारियों ने की है ! प्राय: आस्तिक अपने भगवान को सिद्ध करने के लिये चमत्कारिक साक्ष्य देने लगते हैं !

यह आस्तिक प्रपंचकारी विद्या अल्पज्ञानियों को लुभाने के लिए तो ठीक है, किंतु यह तार्किक बुद्धि रखने वाले अध्ययनशील व्यक्ति के लिए चमत्कारिक भगवान का प्रपंचकारी दर्शन अविश्वास का विषय हो जाता है !

और यहीं से धीरे-धीरे समाज में भगवान में आस्था कम होने लगती है और तार्किक बुद्धि वाला व्यक्ति जब ईश्वर के वास्तविक अस्तित्व को खोजने लगता है, तो यही प्रपंचकारी तथाकथित आस्तिक लोग ऐसे तार्किक जिज्ञासुओं को नास्तिक घोषित कर देते हैं और दुनियां उन्हें भ्रमवश निरीश्वरवादी मान लेती है !

जबकि नास्तिक और निरीश्वरवादी अलग अलग विषय है !

नास्तिक का तात्पर्य ईश्वर की किसी विशेष चिंतन शाखा में विश्वास न रखना होता है ! जैसे मुसलमान ईश्वर के हिन्दू चिंतन शैली में विश्वास नहीं रखता है ! हिन्दू इसाई के ईश्वरवादी चिंतन शैली में विश्वास नहीं रखता है ! आदि आदि

जबकि इसके विपरीत निरीश्वरवादी ईश्वर के अस्तित्व को मानता ही नहीं है ! जैसे स्टीफन हॉकिंग,

भौतिक विज्ञानी ईश्वर के अस्तित्व को मानते ही नहीं थे ! क्योंकि उनके हिसाब से जिस ईश्वर के अस्तित्व को मशीन से नहीं जांचा जा सकता है ! वह ईश्वर है ही नहीं ! ऐसा उनका मत था !

और अपने मत के समर्थन में उन्होंने दर्जनों तर्क ढूंढ लिये, बिना इस बात पर विचार किये कि वह माया क्षेत्र में हैं और माया क्षेत्र की यह खासियर है कि आप इस संसार में जिस विषय के पक्ष या विपक्ष में तर्क ढूढेंगे माया क्षेत्र आप को उसी तरह के तर्क उपलब्ध करवा देगा !

भले ही वह तर्क झूंठ और निराधार सत्य की अनुभूति पर टिका हो, यही माया क्षेत्र का प्रभाव है ! इसीलिये माया क्षेत्र में बहुत से तथाकथित विद्वान अपनी स्व अनुभूति के आधार पर मूर्खों जैसे वक्तव्य जारी करते रहते हैं !

और समाज के अल्प ज्ञानी उन भ्रमित मूर्खों का अनुकरण करना शुरू कर देते हैं !

जबकि सत्य यह है कि ईश्वरीय ऊर्जा अतात्विक ऊर्जा है और मशीने मात्र तात्विक ऊर्जा को ही पकड़ सकती है इसीलिये ईश्वरीय ऊर्जा को मशीनें नहीं पकड़ पाती हैं !!

लेकिन ईश्वर का अस्तित्व है इसका प्रमाण है कि यह सृष्टि कार्य कारण से स्वत: संचालित है ! मेरी निगाह में ईश्वर के होने का इतना प्रमाण पर्याप्त है !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2491

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *