मैं मुकेश खन्ना जी को क्यों पसंद करता हूँ।

मुकेश खन्ना जी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1981 में ‘रूही’ फिल्म से की थी और बाद में उन्होंने कई अन्य फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में भी काम किया है।

वह अपने प्रोडक्शन हाउस, एम.के. फिल्म्स और भीष्म इंटरनेशनल के निर्माता और निर्देशक भी हैं, जिन्होंने भारतीय समाज को सनातन ज्ञान से ओतप्रोत करते हुये कई धारावाहिक भी दिये हैं।

साथ ही उन्होंने दूरदर्शन के दो लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत जिसमें “भीष्म पितामह” किरदार किया था और दूसरा शक्तिमान जिसमें उन्होंने “शक्तिमान और गंगाधर” का सामूहिक किरदार भी किया था।

यह दोनों ही किरदार सनातन संस्कृति से जुड़े हुये अद्भुत किरदार थे। इन दोनों ही किरदारों ने भारतीय समाज में सनातन संस्कारों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

इसके अतिरिक्त मुकेश खन्ना जी का व्यक्तित्व अन्य फिल्मी कलाकारों की तरह दोहरा व्यक्तित्व नहीं है, वह जैसे पर्दे पर हैं, वैसे ही वास्तविक जीवन में भी हैं।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि फिल्म नगरी और फिल्म उद्योग में रहने के बाद भी आज तक मुकेश खन्ना जी के ऊपर किसी भी महिला कलाकार ने कोई भी चारित्रिक आरोप नहीं लगाया है।

यह फिल्म जगत में रहकर अपने को चरित्रवान बनाये रखना आपने आप में बहुत बड़ी तपस्या है, जो तप “भीष्म पितामह” जैसा किरदार ही कर सकता है।

इसके अतिरिक्त मेरे स्मरण में कोई भी ऐसी घटना नहीं आती है कि वह अन्य फिल्मी कलाकारों की तरह शराब आदि के नशे में समाज में या अपने कार्य स्थल में लड़ाई झगड़ा करते हुये पाये गये हों, क्योंकि मेरी जानकारी के अनुसार वह शराब नहीं पीते हैं।

जहाँ तक मुझे जानकारी है, मुकेश खन्ना जी शुद्ध शाकाहारी हैं और सार्वजनिक रूप से वह शाकाहारी भोजन की वकालत भी करते हैं।

उन्होंने गायों के मांस खाने और निर्यात के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अपनी चिंता व्यक्त की थी और गाय के मांस को खाने वालों के खिलाफ आवाज़ भी उठाई थी।

लेकिन मुकेश खन्ना जी को जितना मैं समझ पाया हूंकि वह सिद्धांत वादी और शांतिप्रिय व्यक्ति हैं, नशे से दूरएक अपना सात्विक जीवन निर्वाह करते हैं। सनातन संस्कृति का विकास करना ही उनका नशा है और वह इस कार्य में पूरी ईमानदारी से इस 70 वर्ष की आयु में भी लगे हुए हैं।

वह अत्यंत सरल, सहज, और सर्व उपलब्ध है। इतनी बड़ी हस्ती का इस तरह सर्व सहज और सर्व उपलब्ध होना अपने आप में अनुकरण का विषय है।

इन्हीं कारणों से मैं मुकेश खन्ना जी का बहुत सम्मान करता हूं और अपने अनेक वक्तव्यों में मुकेश खन्ना जी का उदाहरण समय पर समाज के सामने रखना रहता हूं।

वह मेरे लिए आदरणीय ही नहीं, बल्कि सम्मानीय और अनुकरणीय युग पुरुष हैं ।

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2491

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *