यह होली घातक क्यों ?

भगवान शिव की अदालत लग चुकी है ! जिसके कोतवाल भैरव जी महाराज हैं ! पेशकर शनि देव हैं ! जिनकी नजर से कोई नहीं बच सकता है और कलयुग के देवता, भ्रम और तकनीकी के प्रतिनिधि राहु जी महाराज कारिन्दा हैं !

साथ ही इस वर्ष होलाष्टक 7 मार्च 2025 शुक्रवार से प्रारंभ हो रहा है और शुक्रवार को ही ग्रहण के साथ होलिका दहन होगा ! यह वर्ष 2025 का पहला चंद्र ग्रहण होली को अर्थात 14 मार्च 2025 को शुक्रवार के दिन लगने वाला है ! भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण 14 मार्च को सुबह 9 बजकर 27 मिनट से दोपहर 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगा ! इस चंद्र ग्रहण की अवधि 6 घंटे 3 मिनट की होगी !

होली के दिन लग रहा यह चंद्र ग्रहण एक “ब्लड मून” (लाल चांद) चन्द्र ग्रहण होगा ! जो इस वर्ष जहाँ जहाँ देखा जायेगा, वहां वहां पूरी दुनियां में लाशों के ढेर लगने के घटनाक्रम की शुरुआत होगी ! जिसका असर अगले तीन वर्ष तक देखा जायेगा !

अत: यह होलाष्टक शुक्रवार को ही शुरू और शुक्रवार को ही पूर्ण होने के कारण तंत्र के महान आचार्य शुक्राचार्य के अधीन है ! इसलिये इस होलाष्टक में जिन साथियों पर बार बार तंत्र के हमले होते हैं या उनकी कुण्डली में लग्नेश, पंचमेश या नवमेश कमजोर हैं, उन्हें इस दौरान तांत्रिक हमलों से विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है !

क्योंकि इसी समय ऐसे ही कमजोर कुण्डली के व्यक्तियों पर सबसे ज्यादा शत्रुओं द्वारा तंत्रोक्त हमले किये जाते हैं ! जिसके परिणाम व्यक्ति को वर्ष भर भुगतने में पड़ेंगे !

अत: ऐसे व्यक्तियों को भगवान शिव के विशेष तंत्रोक्त रक्षा कवच में रहने हेतु विशेष तंत्रोक्त रक्षा अनुष्ठान करवाना चाहिए !

अत: मेरा सभी साथियों से अनुरोध है कि आप अपने अपने गुरुदेव से संपर्क करके अपने लिये तंत्रोक्त अनुष्ठान को अवश्य करवाइए क्योंकि आगामी तीन वर्ष तक गोचर में ग्रह स्थितियों पूरे विश्व के लिए बहुत ही खतरनाक है !

जिसकी शुरुआत 18 मई 2025 से आरम्भ हो रही है ! जिसके के बाद विश्व का लगभग प्रत्येक व्यक्ति इस ग्रह स्थिति के चपेट में होगा ! इसका ध्यान रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को आत्मरक्षा के लिये भगवान शिव की शरण में अभी से जाना चाहिए ! क्योंकि उन्हीं की अदालत में, उन्हीं की शरण में रह कर व्यक्ति स्वयं को बच सकता है ! यह मेरा सुझाव है !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2491

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *