शैव जीवन दर्शन क्या है

( कार्मिक ऊर्जा की दृष्टि से )

मेरे पास बहुत से जिज्ञासुओं का फोन आता रहता है, वह जानना चाहते हैं कि “शैव जीवन दर्शन क्या है” ! मैं आज बहुत ही सरल शब्दों में व्याख्या करता हूँ !

शैव जीवन दर्शन भगवान शिव द्वारा बतलाये गये वह सूक्ष्म और गुप्त ब्रह्माण्डीय रहस्य हैं, जिनको आदर्श मान कर एक शैव अर्थात शिव भक्त अपना जीवन यापन करता है ! जैसे :-

वर्तमान जीवन की सभी शारीरिक बीमारियां और मानसिक उलझनें, रिश्तों का आनन्द और समस्याओं का मूल आपके पिछले जन्मों के आघात या वृत्ति से निर्मित हैं।

हमें कुछ भी ईश्वर नहीं देता है बल्कि हमारे विचार, भावनाएं और हमारी चेतना सीधे तौर पर हमारे शरीर की कोशिकाओं और हमारे मूल स्वरूप (डीएनए) को प्रभावित करती हैं। जिससे हमें जीवन में सफ़लत आसफलता मिलती है !

हमारे भीतर एक उच्च और अत्यंत शक्तिशाली अवचेतन मन होता है। जो हमें ब्रह्मांडीय चेतना से जोड़े रखता है, जिसके पास हमारे जीवन के हर सवाल का जवाब या हर समस्या का समाधान होता है।

जब व्यक्ति का तार्किक मन शांत हो जाता है, तो हमारा यही गहरा अवचेतन मन हमारे शरीर की गंभीर से गंभीर बीमारियों को जिसे आधुनिक विज्ञान असाध्य रोग कहता है, उसे तत्काल ठीक करने की क्षमता रखता है।

जब हम अपनी चेतना और धारणाओं में बदलाव लाते हैं, तो शरीर में मौजूद ‘आंतरिक बुद्धिमत्ता’ सक्रिय हो जाती है और शरीर खुद को ठीक करने लगता है।

गहरा ध्यान, इंद्रिय निग्रह और प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान के माध्यम से हम हर रोग से मुक्ति प्राप्त सकते हैं।

इस संसार में जन्म का मूल उद्देश्य व्यक्ति अपने जन्म लेने के साथ ही इन्द्रियों के प्रभाव में अपने वृत्ति गत दोषों के कारण भूल जाता है, जिससे उसका जीवन उसके मूल उद्देश्य से अलग भटक जाता है, यही उसके जीवन में तनाव और संघर्ष का कारण है !

किन्तु जब कोई व्यक्ति जीव जंतु, पशु पक्षी, वनस्पति की सेवा और सुरक्षा करते हैं, तो आप ईश्वरीय कार्य करते हैं, तब ईश्वरीय ऊर्जा आपको भी भीतर से स्वस्थ्य और संपन्न बनाने लगती है !

जिससे आप इस संसार में हर तरह की सफलता प्राप्त करके अपने को इस जीवन में ही माया के प्रभाव से मुक्त कर पाते हैं और मोक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं ! जो जीव की परम उच्च चैतन्य अवस्था है !

यही शैव जीवन दर्शन का सार है !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

शैव ज्ञान के लिये संस्थान की कक्षा से जुड़िये

मोबाईल : 9453092553

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2515

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *