आपका कोई शत्रु नहीं है

कोई भी आपका दुश्मन नहीं है, हम दुनिया को अपने तरह से चलाने के लिये लोगों को अपना दुश्मन बन लेते हैं !

हम अक्सर अपनी परेशानियों, असफलताओं या रिश्तों में कड़वाहट का दोष दूसरों पर मढ़ देते हैं और उन्हें अपना ‘दुश्मन’ मान लेते हैं। लेकिन शिव इस नजरिए को पूरी तरह बदल देते हैं।

वह कहते हैं कि समस्या सामने वाले में नहीं, बल्कि हमारी अपनी चाहत में है ! हर अज्ञानी व्यक्ति की यह इच्छा है कि सब कुछ हमारे मुताबिक हो।

यह हमारे भीतर की एक अनजानी सी जिद्द कि लोग वैसी ही बातें करें, वैसा ही व्यवहार करें और वैसे ही फैसले लें जैसा हम चाहते हैं। जब लोग हमारे इस अदृश्य सांचे में फिट नहीं बैठते हैं, तब हम उन्हें अपना विरोधी या दुश्मन मान लेते हैं।

इस सच को स्वीकार करना कि हर व्यक्ति का अपना एक स्वतंत्र अस्तित्व है। हम पूरी दुनिया को, या किसी व्यक्ति को अपने इशारों पर नहीं चला सकते। यह अहसास ही आपको सदैव के लिये शत्रुओं से मुक्त करता है !

आप की तरह हर व्यक्ति स्वतन्त्र जीना चाहता है ! यह सत्य जब आप स्वीकार लेंगे, तब कोई भी आपका शत्रु नहीं होगा !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2523

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *