जीवन की बाधायें ही व्यक्ति को विशेष बनाती हैं

सहज परिस्थितियों में तो हर कोई बेहतर काम कर लेता है, लेकिन विपरीत परिस्थितियां ही ‘नेचुरल लीडर्स’ या असाधारण व्यक्तित्व का जन्म होता है। जब मुश्किलें सामने आती हैं, तभी इंसान में निखार आता है ! व्यक्ति के भीतर का धैर्य, रचनात्मकता और समस्या को सुलझाने का कौशल बाहर आता है।

बाधाएं हमें केवल सफल होना नहीं सिखातीं, बल्कि हमें मजबूत भी बनाती हैं। हर असफलता या रुकावट हमें सहनशीलता, अनुभव और विनम्रता सिखाती है। एक विशेष व्यक्ति में केवल हुनर नहीं, बल्कि एक गहरी परिपक्वता भी होनी चाहिये, जो जीवन के संघर्षों की भट्टी में तपकर ही बनती है।

जो लोग बाधाओं से डरकर पीछे हट जाते हैं, वह लोग साधारण जीवन की परिधि में ही रह जाते हैं। लेकिन जो व्यक्ति उन बाधाओं को एक चुनौती की तरह लेता है और उन्हें पार करता है, वही भीड़ से अलग खड़ा हो पाता है।

बाधाएं दरअसल सामान्य और विशेष व्यक्तियों के मध्य एक फिल्टर की तरह काम करती हैं ! वह केवल दृढ़ संकल्पी लोगों को ही आगे जाने का रास्ता देती हैं। और उन्हें विशेष या महापुरुष बना देती हैं !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2523

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *