और भी हैं राम सेतु : Yogesh Mishra

राम सेतु लगभग 18 लाख वर्ष पूर्व टायटनिक प्लेट के घर्षण द्वारा उत्पन्न हुआ, जो समुद्र तल तक गड़ा हुआ है | उस समय भगवान राम का जन्म भी नहीं हुआ था और न ही रावण पैदा हुआ था !

जबकि वर्तमान मानव जाति की उत्पत्ति ही लगभग एक लाख साल पहले हुई है ! जिससे सिद्ध होता है राम सेतु राम ने नहीं बनाया था !

जबकि इसी प्रकार का एक प्राकृतिक सेतु जापान-कोरिया के बीच में भी है और राम सेतु से कई गुना बड़ा है !

ऐसा ही एक सेतु तुर्की के द्वीपों के मध्य भी मिलता है ।

राम सेतु पर नासा ने रिसर्च कर बताया कि यह पुल प्रकृति निर्मित है, मानव निर्मित नहीं है ।

यह समुद्र में पाये जाने वाले मूँगा पत्थर से निर्मित है जो ज्वालामुखी का अवशेष होता है ! जो समुद्र के लहरों के साथ बहते बहते किसी एक जगह जल दबाव से इकठ्ठा हो जाता है ! यह कैल्शियम कार्बोनेट के टुकड़ों से निर्मित श्रंखला है ।

जिसकी लंबाई 30Km. है । नासा ने इसके सैम्पल लेकर रेडियो कार्बन परिक्षण से बताया कि यह सेतु 17.5 लाख वर्ष पुराना है ।

मूंगा समुद्र के कम गहरे पानी में जमा होकर श्रंखला बनाते है । विश्व में मूँगा से निर्मित ऐसी 10 से अधिक श्रृंखलाएँ है !

इनमे से सबसे बड़ी श्रृंखला ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर है । इसकी लंबाई रामसेतु से भी कई गुणा अधिक 2500 किलोमीटर की है ।

 विश्व की इन सभी देशों की मूँगा श्रंखलाओं को सेटेलाईट के द्वारा देखा जा चूका है । जबकि हमारे पास बस सिर्फ कपोल कल्पित आस्था के अलावा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2493

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *